Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • रेल मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने तक जारी रहेगा आंदोलन
  • बागेश्वर

रेल मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने तक जारी रहेगा आंदोलन

RNS INDIA NEWS 25/09/2022
rns featured image new

बागेश्वर। टनकपुर- बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति ने अपनी मांग के समर्थन में यहा प्रदर्शन किया। यहां आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक रेल मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो जाता उनका आंदोलन जारी रहेगा। जिले का विकास रेल आने के बाद ही होगा। विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्द्वानी सभा में बागेश्वर तक रेल लाने का वादा किया था। अब वह वादा पूरा करें। समिति से जुड़े लोग रविवार को तहसील परिसर में एकत्रित हुए। यहां आयोजित सभा में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अध्यक्ष नीमा दफौटी ने कहा कि अंग्रेजों के जमाने की स्वीकृत और सर्वे के बाद भी रेल लाइन के निर्माण को स्वतंत्रता के बाद देश की सरकारों ने गंभीरता से नहीं लिया। कहा कि सामरिक महत्व की इस रेल लाइन की कुमाऊं को सख्त जरूरत है। रेल लाइन का निर्माण होने से व्यापारियों, सैनिकों और क्षेत्रवासियों को लाभ होगा। समिति ने केंद्र सरकार से जल्द रेल लाइन निर्माण के लिए बजट आवंटित करने और निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की। बैठक में सर्वसम्मति से रेल लाइन निर्माण के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाने,जल्द एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिलने, युवाओ को संघर्ष समिति से जोड़कर पहाड़ के विकास के लिए जन आंदोलन चलाए जाने अपनी मांगों का ज्ञापन प्रधानमंत्री को भेजने पर सहमति बनी। बैठक में महासचिव हयात सिंह मेहता, हरीश सोनी, केशवानंद जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल, सुनीता टम्टा, चरण सिंह बघरी, मोहन चंद्र उप्रेती, सोबन सिंह सुगड़ा, लक्ष्मी धर्मशक्तू, छात्र नेता हेमलता दानू सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक लाख की अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार
Next: अंकिता हत्याकांड की भाजपाइयों ने की निंदा

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

भारी बारिश के चलते बागेश्वर में 01 जुलाई को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सफाई कर्मचारियों ने किया शाम की पाली का बहिष्कार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.