Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंदर राहुल गांधी से तीसरे राउंड की पूछताछ, बाहर तपती सडक़ पर धरने पर बैठे कांग्रेस के कई नेता
  • राष्ट्रीय

अंदर राहुल गांधी से तीसरे राउंड की पूछताछ, बाहर तपती सडक़ पर धरने पर बैठे कांग्रेस के कई नेता

RNS INDIA NEWS 16/06/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए बुधवार को लगातार तीसरे दिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। राहुल गांधी सीआरपीएफ जवानों की जेड श्रेणी की सुरक्षा के साथ सुबह करीब 11 बजकर 35 मिनट पर मध्य दिल्ली में एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित ईडी मुख्यालय पहुंचे। उनके साथ उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी आयीं। वह 11 घंटे से अधिक समय तक चली पूछताछ के बाद मंगलवार रात साढ़े 11 बजे ईडी मुख्यालय से निकले थे।
केंद्रीय जांच एजेंसी अपने दफ्तर में उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार के वफादार नेता दिल्ली की तपती गर्मी में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध करने वाले नेताओं में अधीर रंजन चौधरी, अजय माकन, रणदीप सुरजेवाला, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरीखे नेता शामिल हैं। ये सभी सडक़ों पर लगातार राहुल के खिलाफ ईडी की पूछताछ का विरोध कर रहे हैं और इसे बदले की भावना से की गई कार्रवाई बता रहे हैं।
आपको बता दें कि ईडी के कार्यालय के आसपास पुलिस और अर्द्धसैन्य बलों के जवानों को भारी संख्या में तैनात किया गया है। यहां आपराधिक दंड संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है।
वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से पिछले दो दिनों में ईडी कार्यालय में तकरीबन 21 घंटे पूछताछ हुई है। उनसे कई सत्रों में पूछताछ की गयी और धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि गांधी से मंगलवार को पूछताछ पूरी नहीं की जा सकी, इसलिए उन्हें बुधवार को अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अमित शाह का बड़ा एलान, अग्निवीरों को सीएपीएफएस और असम राइफल्स में दी जाएगी प्राथमिकता
Next: जयपुर में अगले महीने होगी आरएसएस की बड़ी बैठक, ज्ञानवापी और पैगंबर मुहम्मद विवाद पर भी होगा मंथन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.