Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन
  • देहरादून

राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/07/2022
rns featured image new

देहरादून। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लेने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घंटाघर पर प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। आंबेडकर पार्क में धरना दिया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार के इशारे पर लगातार कांग्रेस के नेताओं को परेशान किया जा रहा है। राहुल गांधी द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा था, परन्तु केन्द्र सरकार ने अपनी दमनकारी प्रवृति के चलते विद्वेष की भावना से उन्हें हिरासत में लिया, जोकि स्वच्छ लोकतंत्र के लिए अच्छी परिपाटी नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह की तानाशाही केन्द्र सरकार बदले की भावना से कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ने का काम करेगा। पूर्व पीसीसी अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेसजन अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में शांतिपूर्ण ढंग से सत्याग्रह कर अपना विरोध जता रहे हैं। इसी क्रम में दिल्ली में राहुल गांधी समेत वरिष्ठजनों को गिरफ्तार किया गया है, वह बहुत निंदनीय है। प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी, सूर्यकांत धस्माना, महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, पूर्व विधायक राजकुमार, आयेन्द्र शर्मा, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, नवीन जोशी, राजेन्द्र शाह, राजीव महर्षि, गरिमा महरा दसौनी, जयंत रमोला, सुजाता पॉल, गौरव चौधरी, संजय किशोर, अश्विनी बहुगुणा, सुशील राठी, जसविन्दर गोगी, रोविन त्यागी, दिनेश कौशल, मोहन काला, नवनीत सती, शोभाराम आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने ली सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश
Next: चोरों ने बनाया दो डेयरी और एक दुकान को निशाना

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.