Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रायवाला के पास रेलवे ट्रैक पर मिला कटा शव
  • देहरादून

रायवाला के पास रेलवे ट्रैक पर मिला कटा शव

RNS INDIA NEWS 06/09/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। रायवाला थाना क्षेत्र के मोतीचूर और रायवाला के बीच रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति की कटी हुई लाश मिलने की सूचना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रायवाला थाना प्रभारी भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि रेलवे स्टेशन अधीक्षक रायवाला से स्टेशन मास्टर ने एक सूचना मैमो प्वाइंट मैन किशन पाल के माध्यम से थाना रायवाला को सूचना दी गई कि मोतीचूर रायवाला के बीच रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद संबंधित बीट अधिकारी और चीता पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि व्यक्ति की मौत ट्रेन से कटकर हुई है। जिसके बाद शव पटरी पर दो हिस्सों में कटकर पड़ा हुआ था। वहीं, जब शव की तलाशी ली गई तो उसके पास कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला, जिसके कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस द्वारा मृतक के संवंध मे जानकारी प्राप्त करने के प्रयास किये जा रहे हैं।  शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही नियमानुसार 72 घंटे बाद की जायेगी। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मामले की जांच चल रही है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 30 से 35 साल के बीच रही होगी। कद 5 फुट 4 इंच लगभग और रंग गेंहुवा है। मृतक की हल्की दाढी मूंछ और काले बाल थे। साथ ही उसने क्रीम कलर की चैक शर्ट और काली पैंट पहन रखी थी। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सैंपलों में मिलावट मिलने पर 11 दुकानदारों पर केस दर्ज
Next: मनरेगा के कार्यों का भुगतान नहीं होने ग्राम प्रधान संगठन में रोष

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.