Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कुतुब मीनार में पूजा के अधिकार पर सुनवाई पूरी, साकेत कोर्ट 9 जून को सुनाएगा फैसला
  • राष्ट्रीय

कुतुब मीनार में पूजा के अधिकार पर सुनवाई पूरी, साकेत कोर्ट 9 जून को सुनाएगा फैसला

RNS INDIA NEWS 24/05/2022
default featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली स्थित कुतुब मीनार परिसर में हिन्दू देवताओं की पुर्नस्थापना और पूजा अर्चना का अधिकार मांगे जाने वाली याचिका पर साकेत कोर्ट में आज यानी मंगलवार को सुनवाई पूरी हुई। साकेत कोर्ट ने कुतुब मीनार मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। कुतुब मीनार में हिंदू पक्ष को पूजा का अधिकार मिलेगा या नहीं, अब इसका फैसला 9 जुन को कोर्ट करेगा। इससे पहले सुनवाई के दौरान हिंदू पक्ष की ओर से कोर्ट में पेश हुए हरिशंकर जैन ने अयोध्या के राम मंदिर मसले का जिक्र कर कुतुब मीनार में पूजा की इजाजत मांगी, जबकि एएसआई ने याचिका का विरोध किया और खारिज करने की मांग की।
कोर्ट में हरिशंकर जैन ने कहा कि मुस्लिम आक्रमणकारियों द्वारा मंदिरों को ध्वस्त कर दिया गया था। मस्जिद का निर्माण इस्लाम की ताकत दिखाने के लिए किया गया था। जैन ने आगे कहा कि कुतुब मीनार का इस्तेमाल नमाज अदा करने के लिए मुसलमान कभी नहीं करते। कोर्ट में दलील रखने के दौरान हरिशंकर जैन ने उस अधिसूचना का भी जिक्र किया, जिसके तहत कुतुब मीनार परिसर को स्मारक के रूप में अधिसूचित किया गया था। जैन ने कहा कि यहां 3 अपील हैं, जिसे मजिस्ट्रेट कोर्ट ने खारिज किया था। हमारे पास पुख्ता सबूत हैं कि 27 मंदिर को तोड़ कर यहां कुतुब मीनार बनाई गई है। उन्होंने यह भी कहा कि मुस्लिम ने कभी यहां नमाज नहीं पढ़ा।
इसके बाद जज ने पूछा कि आप किस कानूनी अधिकार के तहत पूजा का अधिकार मांग रहे हैं? इस पर जैन ने मोन्यूमेंट एक्ट हवाला दिया और कहा कि हम कोई निर्माण नहीं चाहते हैं, बस यहां पूजा का अधिकार चाहते हैं। इस पर जज ने कहा कि आप इसे किस आधार पर बहाल करने का दवा कर रहे हैं। इस पर हरिशंकर ने कहा कि मोन्यूमेंट एक्ट के चरित्र के मुताबिक वहां पूजा होनी चाहिए। हरिशंकर जैन ने अयोध्या स्थित राम मंदिर के केस का भी हवाला दिया और कहा कि यहां पर प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट लागू नहीं होता। इस पर कोर्ट ने जैन से पूछा कि वरशिप एक्ट का उद्देश्य क्या है। जैन ने कहा कि मेरे मामले को साबित करने के लिए हमें सबूत देने का मौका नहीं दिया गया। सबूत देने का उचित मौका देने से पहले ही मुकदमा खारिज कर दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि 800 सालो से भी ज्यादा वक्त से यहां कुव्वतुल इस्लाम मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ी गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशन कार्ड कैंसिल होने के बाद अब फ्री इलाज पर भी संकट
Next: मल्ला महल में बनने वाले संग्रहालय के कार्यों को लेकर जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.