Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्याज-टमाटर ने दी थोड़ा राहत
  • देहरादून

प्याज-टमाटर ने दी थोड़ा राहत

RNS INDIA NEWS 13/11/2020
rns featured image new

देहरादून। आम आदमी का बजट बिगाड़ रही महंगाई अब भी आसमान छू रही है। खाद्य सामग्री से लेकर तमाम दैनिक उपभोग की वस्तुओं के दाम उछाल मार रहे हैं। हालांकि, इस बीच प्याज-टमाटर ने आम आदमी को फौरी राहत दी है। त्योहारों के बीच सब्जियों के दाम में कुछ कमी आई है। अब महाराष्ट्र से प्याज की आवक शुरू होने के बाद दून की मंडी में दाम घटने लगे हैं। निरंजनपुर मंडी में औसत प्याज के थोक भाव 32 से 35 रुपये किलो तक आ गए हैं, जो बाजार में 45 से 50 रुपये किलो बिक रहा है। स्टॉक में सुधार आने के बाद मंडी में भी पर्याप्त मात्रा में प्याज-टमाटर और आलू पहुंचने लगा है। थोक व्यापारियों के अनुसार नासिक का नया प्याज भी मंडी में पहुंचने लगा है। इस कारण भी प्याज के भाव थोड़ी राहत दे रहे हैं। वर्तमान में दून मंडी में एक हजार कुंतल तक प्याज पहुंचने लगा है। इसमें अलवर से भी आवक अभी जारी है। व्यापारी जितेंद्र आनंद ने बताया कि देश के विभिन्न क्षेत्रों से आवक शुरू होने से थोक भाव में भी गिरावट आई है।
बाजार में भी घटने लगे दाम: थोक मंडी में प्याज के भाव कम होने से फुटकर बाजार में भी दाम लुढक़ गए हैं। लालपुल, मोती बाजार, धर्मपुर, नेहरू कॉलोनी, छह नंबर पुलिया आदि फुटकर मंडियों में प्याज के दाम घटने लगे हैं। यहां 45 से 50 रुपये किलो तक प्याज बिक रहा है। वहीं, टमाटर भी अब 35 से 40 रुपये किलो तक पहुंच गया है। वहीं, दीपावली के बाद दामों में और गिरावट आने की उम्मीद है।
मंडी सचिव विजय थपलियाल का कहना है कि आलू, प्याज और टमाटर की आवक में सुधार आया है। साथ ही देश की प्रमुख मंडियों में दाम घटने लगे हैं। आलू 1500 कुंतल पहुंच रहा है, जबकि प्याज करीब एक हजार कुंतल और टमाटर भी सात सौ कुंतल तक आ रहा है। जबकि, पिछले दिनों आवक में 40 फीसद की गिरावट आ गई थी। अभी दाम में और कमी आने की उम्मीद है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गजब: 200 यूनिट बिजली खर्च का विद्युत विभाग ने बिल भेजा 24 लाख 56 हजार
Next: 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से डंपर में लगी भीषण आग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.