Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्याऊ तोड़ने के खिलाफ व्यापार संघ ने दिया धरना
  • देहरादून

प्याऊ तोड़ने के खिलाफ व्यापार संघ ने दिया धरना

RNS INDIA NEWS 16/07/2022
rns featured image new

देहरादून। व्यापार संघ ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान प्याऊ तोड़ने के विरोध में जैन धर्मशाला प्रांगण में धरना दिया। नगर पालिका के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। जैन धर्मशाला के प्रांगण में धरने पर बैठे व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि जैन धर्मशाला में लगा प्याऊ एक होटल से मिलकर नगर पालिका अधिकारियों ने अतिक्रमण की आड़ में तुड़वाया, ताकि उसका रास्ता साफ हो सके। वह धर्मशाला की निजी संपत्ति पर बना था। शिकायत मुख्यमंत्री से की जायेगी। दूसरा प्याऊ मैसानिक लॉज बस स्टैंड पर था, जिसका लाभ पर्यटकों सहित राहगीर और स्थानीय लोग लेते थे, उसे भी तुड़वा दिया गया। तीसरा प्याऊ कुलड़ी में था तोड़ जा रहा है। बार्लोगंज का प्याऊ एक होटल को लाभ पहुंचाने के लिए तोड़ दिया गया, लाइब्रेरी बस स्टैण्ड का प्याऊ तोड दिया गया। अकादमी मार्ग पर इंदिरा भवन के समीप एक प्याऊ था, उसे भी तोड़ दिया गया। आखिर नगर पालिका प्याऊ तोड़कर कौन सी राजनीति करना चाहती है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास नगर पालिका की रसीद है या जो निजी संपत्ति में है वह किस आधार पर तोड़ा जा रहा है। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मेघ सिंह कंडारी ने कहा कि जो अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है वह बिल्कुल गलत है। अगर अतिक्रमण है तो उन्हें नोटिस क्यों नहीं दिया जा रहा है। ललित मोहन काला ने कहा कि गत वर्ष जो अतिक्रमण किंक्रेग आदि क्षेत्रों से हटाया गया था, वहां पालिका ने ही खुद दुकानें बना दी हैं। इस मौके पर नागेद्र उनियाल, राजकुमार, अमित गुप्ता, राशिद, विजय राम शर्मा, सलीम अहमद आदि मौजूद रहे। वही पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि व्यापार संघ अध्यक्ष पहले यह तय करें कि वह पटरी वालों के नेता हैं या व्यापारियों के। क्योंकि यही पहले पटरी हटाने अवैध खोखों को हटाने और फूड वैन हटाने की मांग करते थे, अब उनके पक्ष में खड़े हैं, जबकि व्यापारी खुश हैं। उन्होंने कहा कि जिनके खोखे तोड़े गए उनको वेंडर जोन में स्थान दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुलदार की ट्रेसिंग को वन विभाग ने लगाए नाइट विजन कैमरे
Next: चोरों ने 14 गाड़ियों से चुराई बैटरियां

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज
  • एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
  • भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.