Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • प्याज व लहसुन अनुसंधान पर राष्ट्रीय कार्यशाला का हवालबाग में शुभारंभ
  • अल्मोड़ा

प्याज व लहसुन अनुसंधान पर राष्ट्रीय कार्यशाला का हवालबाग में शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 13/05/2025
rns featured image new

देशभर से जुटे वैज्ञानिक, तीन दिवसीय कार्यक्रम में होगी गहन चर्चा

अल्मोड़ा। भाकृअनुप- विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, हवालबाग, अल्मोड़ा में मंगलवार को प्याज एवं लहसुन पर अखिल भारतीय नेटवर्क अनुसंधान परियोजना की 16वीं वार्षिक कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि, भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने किया। उन्होंने संस्थान की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था ऐतिहासिक धरोहर के रूप में पर्वतीय कृषि अनुसंधान को नई दिशा दे रही है। उन्होंने कहा कि प्याज और लहसुन ऐसी फसलें हैं जिनसे किसान अच्छा लाभ कमा सकते हैं, विशेषकर तब जब वे अपने उत्पादों को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाएं। कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे भाकृअनुप, नई दिल्ली के उपमहानिदेशक (बागवानी विज्ञान) संजय कुमार सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम अगले तीन वर्षों की कार्य योजना निर्धारित करेगा, जिसमें किसानों को तकनीकी रूप से मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे हिमालयी राज्य में बेमौसमी और विशेष किस्म की सब्जी उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। संस्थान के निदेशक लक्ष्मीकांत ने बताया कि संस्थान ने देश की पहली प्याज की संकर किस्म वीएल प्याज 67 का विकास किया था। अब तक प्याज की दो और लहसुन की दो किस्में विकसित, विमोचित और अधिसूचित की जा चुकी हैं। कार्यशाला के दौरान पुणे स्थित प्याज एवं लहसुन अनुसंधान निदेशालय के निदेशक विजय महाजन ने परियोजना की वार्षिक प्रगति पर प्रकाश डाला और ऑनलाइन मॉनिटरिंग व रिपोर्टिंग की जानकारी दी। इस अवसर पर संस्थान के तीन प्रकाशनों का विमोचन भी किया गया। साथ ही ‘गाइडलाइंस फॉर आइडेंटिफिकेशन ऑफ ऑनियन एंड गार्लिक वैरायटी/हाइब्रिड्स एवाल्यूएटेड अंडर एआईएनपीओआरजी फॉर रिलीज’ पुस्तिका का भी विमोचन हुआ। इस अवसर पर प्रगतिशील कृषक हुकुम सिंह और नैन सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अल्मोड़ा नगर के महापौर अजय वर्मा, भाकृअनुप नई दिल्ली के सहायक महानिदेशक डॉ. सुधाकर पांडे, डॉ. के.ई. लवांडे, डॉ. बी.एस. के.के.वी., डॉ. प्रवीण मलिक (सीईओ, एग्रीइनोवेट), डॉ. संजय कुमार, डॉ. बी.एस. पाल, डॉ. विक्रमादित्य पांडे, डॉ. बी.एस. तोमर, डॉ. पी.के. गुप्ता सहित देशभर के कृषि विश्वविद्यालयों और संस्थानों के 70 से अधिक वैज्ञानिक मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: व्यापारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में कोहराम
Next: जल जीवन मिशन में करोड़ों का घोटाला करने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.