Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • शिक्षिका ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा की आत्महत्या
  • ऊधम सिंह नगर

शिक्षिका ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा की आत्महत्या

RNS INDIA NEWS 13/03/2021
rns featured image new

काशीपुर। निजी स्कूल की एक शिक्षिका ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। शिक्षिका की अगले महीने शादी होने वाली थी। ऐसे में शिक्षिका की मौत कई सवाल छोड़ गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जांच शुरू कर दी गई है। आईटीआई थाना क्षेत्र की वैशाली कॉलोनी निवासी आशा डांगी (26) पुत्री कैप्टन जीवन सिंह डांगी (रि.) अलीगंज रोड स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं। शुक्रवार को डांगी के भतीजे के यहां मोहल्ला जसपुर खुर्द में बर्थडे का प्रोग्राम था। परिवार के सभी सदस्य कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। आशा घर पर ही थी। शाम को जब परिजन घर लौटे तो मकान के सभी दरवाजे, खिड़कियां खुले हुए थे और आशा एक कमरे में चुन्नी के सहारे फांसी के फंदे पर झूल रही थी। परिजनों ने आनन-फानन में आशा का फंदे से उतारा और निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
शनिवार को पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि आशा ने बीएड करने के बाद हाल ही में सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटेट) भी पास कर लिया था। उसकी अगले माह रामनगर के एक युवक से शादी भी तय हो गई थी। परिजनों ने बताया आशा खुद व अन्य परिजन शादी की तैयारी और खरीदारी में जुटी थी। वह चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एटीएम से रकम उड़ाने वाले गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार
Next: सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर युवक का हमला, कर्मचारी की मौत

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
  • गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी
  • हरेला केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक: सतपाल महाराज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.