Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • प्राइवेट स्कूलों ने अभिभावकों से फीस और सरकार से पैकेज मांगा
  • ऊधम सिंह नगर

प्राइवेट स्कूलों ने अभिभावकों से फीस और सरकार से पैकेज मांगा

RNS INDIA NEWS 22/08/2020
default featured image

रुद्रपुर। निजी स्कूलों के संगठन एसोसिएशन ऑफ इंडिपेंडेंट स्कूल ऊधमसिंहनगर की गदरपुर शाखा का शिष्टमंडल ने बीईओ दफ्तर में उप शिक्षा अधिकारी को कोरोना महामारी संकट के समय विद्यालयों की आर्थिक स्थिति के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा है। शनिवार को एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नायब सिंह धालीवाल तथा ब्लॉक अध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में उप शिक्षा अधिकारी डॉ. रवि मेहता को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने से ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। विद्यालयों के सुचारु संचालन के लिए अनुदान देने की मांग की। ताकि शिक्षकों को वेतन दिया जा सके। संजय कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालयों में पढऩे वाले बच्चों के ज्यादातर अभिभावक कृषि पर आधारित हैं। मार्च-अप्रैल से लॉकडाउन के कारण अभी तक कई अभिभावकों ने पिछले सत्र का शुल्क जमा नहीं कराया है। नए सत्र को भी 5 माह हो चुके हैं। उन्होंने अभिभावकों से पिछले सत्र के शुरू से कम से कम तीन महीनों का शुल्क जमा करने की मांग की। सचिव मनोज कांडपाल ने कहा कि कोरोना महामारी के संकट में अभिभावकों में फीस माफी के संबंध में कुछ भ्रम की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने अभिभावक से पाल्यों का शुल्क जमा कराने की मांग की। कहा, यदि सरकार द्वारा लॉक डाउन के दौरान के महीनों में फीस माफी की जाती है तो इस आने वाले अगले महीनों में समायोजित कर लिया जाएगा। इस मौके पर संजय सिंह, शैलेंद्र रावत, एसएन पंडा, गिरीश प्रसाद होता, रविन्द्रपाल सिंह, संदीप यादव, मीता रानी, जितेंद्र मिगलानी आदि मौजूद थे।

हाईकोर्ट का निर्देश का करें पालन: धालीवाल
गदरपुर। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नायब सिंह धालीवाल ने भी अभिभावकों से अपील की है कि वह हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए समय पर अपने बच्चों का शिक्षण शुल्क जमा करें।

निजी स्कूलों की मांग शासन को भेजी जाएगी: उपशिक्षाधिकारी
उप शिक्षा अधिकारी डॉ. राजीव मेहता ने कहा कि शिष्ट मंडल द्वारा सौंपे गए ज्ञापन को उच्चाधिकारियों एवं शासन को भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना काल में गरीब तबके मजदूरों की दोहरी मार पड़ी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस ने कांग्रेसियों के हाथ से पुतला छीना
Next: एक ही परिवार के 4सदस्य कोरोना पॉजिटिव, हडक़ंप मचा

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 15.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड मांगने और वीडियो वायरल करने पर जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.