Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पुरोला विधायक ने लगाया सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

पुरोला विधायक ने लगाया सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप

RNS INDIA NEWS 19/04/2023
rns featured image new

उत्तरकाशी। पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने जरमोला स्थित राजकीय उद्यान एवं माली प्रशिक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां जम्मू-कश्मीर की फर्म के माध्यम से लगाए गए हजारों सेब पौध की नर्सरी तथा फलदार सेब प्लांट में हो रहे कार्यों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि फर्म पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया। विधायक ने जम्मू-कश्मीर की फर्म पर उद्यान केंद्र के क्लाइमेट, मिट्टी आदि की जांच करे बगैर नर्सरी एवं सेब प्लांट लगाने के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार न देकर बाहरी राज्य जम्मू-कश्मीर की फर्म को काम देने पर विधायक ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इसको लेकर वे सीएम से बात करेंगे। भ्रष्टाचार में संलिप्त किसी भी अधिकारी, फर्म, ठेकेदार को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि जरमोला स्थित उद्यान में भारत ट्रेडर्स के माध्यम से जम्मू-कश्मीर की एक फर्म को सेब नर्सरी तथा सेब प्लांट लगाने ठेका दिया गया है, लेकिन कार्यों में अनियमितता साफ दिखाई दे रही है। उधर, जिला उद्यान अधिकारी एके मिश्रा का कहना है कि जरमोला राजकीय उद्यान एवं माली प्रशिक्षण केंद्र में विभिन्न सेब प्रजाति की 63 हजार 200 सेब नर्सरी व 3 हजार 600 फल पौधा रोपण कार्य हुआ है। भूमि समतलीकरण की राज्यस्तरीय निविदाएं दिसंबर 2022 में लगाई गई तथा जो जम्मू-कश्मीर की फर्म ने नर्सरी लगाने व फल पौधारोपण का कार्य किया है। नियमित रूप से नर्सरी व पौधों की ड्रिप सिस्टम से सिंचाई हो रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 19 अप्रैल
Next: गंगोत्री धाम में अतिक्रमण पर आंदोलन की चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.