Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आन्दोलन जनपद अल्मोड़ा की हुई बैठक
  • अल्मोड़ा

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आन्दोलन जनपद अल्मोड़ा की हुई बैठक

RNS INDIA NEWS 13/09/2020
rns featured image new

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आन्दोलन जनपद अल्मोड़ा की बैठक शिक्षक भवन लक्ष्मेश्वर मे की गयी। जिसमें विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने एक स्वर मे पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की एवं कहा कि हाल में केन्द्र सरकार द्वारा एक फरमान जारी किया है कि 50 साल की आयु के बाद कर्मचारियों को जनहित मे जबरन रिटायर्ड किया जा सकता है, के सन्दर्भ मे सरकार से पूछा की सांसद, विधायक ओर नेतागण जनहित मे अपनी पेंशन कब छोड़ेंगे। जो हर बार चुनाव जीतकर अलग-अलग पेंशन लेते हैं।जनहित की आड़ मे शिक्षक-कर्मचारियों को ही बलि का बकरा बनाया जा रहा है जबकि कोरोना काल मे शिक्षक-कर्मचारी ही पूरी जिम्मेदारी के साथ काम कर रहे हैं। पुरानी पेंशन समाप्त करते समय शिक्षक-कर्मचारियों से यही कहा गया था कि देशहित पहले या पेंशन तो कार्मिकों ने कहा था देशहित पहले लेकिन उस समय की कुर्बानी केवल कर्मचारियों को ही देनी पड़ी थी। नेता लोग अनेक पेंशन लेते है उम्र की सीमा नेताओं पर क्यों नहीं। एनपीएस का फायदा शेयर बाजार के मार्फत उन्ही पूजीपतियों तक पहुंचाया जा रहा है जनहित मे जिनके कर्ज माफ होते हैं ओर जो चुनावों मे फंडिंग कर सके।

बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी से प्राप्त आगे के कार्यक्रमों की घोषणा की गयी। 20 से 30 सितंबर को ब्लॉक कार्यकारिणियों की मदद से जिले में सभी ब्लॉक प्रमुखों, जिला पंचायत अध्यक्ष के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किये जायेंगे। 20 से 30 अक्टूबर को जिले में सभी विधायकों के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिये जायेंगे। 9 नवम्बर राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए जनपद के प्रसिद्ध मंदिरों मे पेंशन विहीनों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली हेतु प्रार्थना की जायेगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गणेश भण्डारी द्वारा की गयी। संचालन जिला मंत्री भूपाल चिलवाल ने किया। बैठक में धीरेंद्र पाठक, मनोज जोशी, सचिन टम्टा, किशोर जोशी, पुश्कर भैसोड़ा, कुलदीप जोशी, मीनाक्षी जोशी, दिगम्बर फुलोरिया, जगदीश भण्डारी, दीपक तिवारी, डी.के. जोशी, नितेश काण्डपाल, राजू माहरा आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति ने चलाया बालेश्वर वार्ड में सफाई अभियान
Next: नारसन बार्डर पर लिए नि:शुल्क कोरोना सैंपल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

होटल मैनेजमेंट संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर श्रावणी मेले और हरेला पर्व के उद्घाटन का मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.