Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पुराने सामान एकत्रित कर जरूरतमंदों को देगा नगर निगम
  • देहरादून

पुराने सामान एकत्रित कर जरूरतमंदों को देगा नगर निगम

RNS INDIA NEWS 30/07/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  नगर निगम प्रशासन ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत मंगलवार को कार्यशाला आयोजित की। निगम अधिकारियों ने कहा कि इस योजना के तहत नगर क्षेत्र के वार्डों में पुराने सामानों को एकत्रित कर जरूरतमंदों को दिया जाएगा। मंगलवार को नगर निगम के स्वर्ण जयंती सभागार में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ मैती आंदोलन के प्रणेता पदमश्री कल्याण सिंह रावत ने किया। नगर निगम प्रशासन द्वारा सप्ताह में एक दिन वार्ड वाइज पुराने कपड़े, किताबें, स्टेशनरी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, दवाइयां आदि प्राप्त की जाएगी और इन सामानों को जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा। त्रिवेणी सेना की महिलाएं इस कार्यक्रम में वार्ड वाइज सामग्री प्राप्त करेगी तथा जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराएंगी। इसके साथ ही अवशेष सामग्री को एमआरएफ सेंटर को उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि आरआरआर यानी रिड्यूस, रियूज, रिसाइकल की संकल्पना के तहत कार्यवाही की जा सके तथा उपयोग में लाया जा सके। मौके पर नगर निगम देहरादून के आरआरआर केंद्र के नोडल अधिकारी पवन थापा, नगर पालिका मुनि की रेती के आरआरआर केंद्र प्रभारी प्रमोद कुमार, ढालवाला में कबाड़ से जुगाड़ पर काम कर रहे श्यामलाल, नोडल अधिकारी वरुण मल्होत्रा, प्रियंका कुकरेती, गुरमीत सिंह, शिवानी पंचभैया आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांवड़िये का शव पेड़ से लटका मिला
Next: चाचा-भतीजे ने विवाहिता से धोखाधड़ी कर लाखों ठगे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.