Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब पुलिस ने पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 19/04/2022
rns featured image new

चंडीगढ़ (आरएनएस)। पंजाब पुलिस ने नवांशहर में अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) के कार्यालय में हमले की साजिश रचने वाले हरविंदर सिंह उर्फ रिंडा द्वारा चलाए जा रहे एक प्रमुख पाकिस्तान स्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस महानिदेशक वी. के. भवरा ने यहां सोमवार को बताया कि तीन गुर्गों की गिरफ्तारी के साथ हथगोला हमले (हैंड-ग्रेनेड अटैक) की गुत्थी सुलझा ली गई है।
कुछ लोगों ने 7 और 8 नवंबर, 2021 की रात को पुलिस अधिकारियों को मारने के इरादे से एक हथगोला फेंका था। हालांकि वहां मौजूद अधिकारी बाल-बाल बच गए थे।
गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान नवांशहर के गांव बैंस निवासी मनीष कुमार, जालंधर जिले के रमनदीप सिंह और एसबीएस नगर जिले के प्रदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक हथगोला भी बरामद किया है।
भवरा ने कहा कि व्यापक और निरंतर जांच के बाद, काउंटर इंटेलिजेंस विंग और एसबीएस नगर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

डीजीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान रमनदीप ने कबूल किया कि उसने मनीष के साथ मिलकर हरविंदर सिंह के निर्देश पर हथगोला फेंका था। रमनदीप ने लुधियाना-फिरोजपुर रोड से रिंडा के निर्देश पर दो हथगोले उठाए थे।
एसबीएस नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संदीप कुमार ने कहा कि नवांशहर में हमले के लिए एक हथगोला का इस्तेमाल किया गया था और रमनदीप के खुलासे पर हमले को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया गया एक और पी-80 हथगोला बरामद किया गया है। इस हमले को अंजाम देने के लिए हरविंदर ने रमनदीप से 4 लाख रुपये में सौदा किया था।
पंजाब, चंडीगढ़, महाराष्ट्र और हरियाणा में सक्रिय एक कुख्यात गैंगस्टर हरविंदर सिंह हिस्ट्रीशीटर है और हत्या, कॉन्ट्रैक्ट किलिंग, डकैती, जबरन वसूली और स्नैचिंग सहित जघन्य अपराधों में पंजाब पुलिस द्वारा वांछित है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधानसभा उपचुनाव के परिणाम का बहुत महत्व नहीं होता : नीतीश कुमार
Next: रूस ने यूक्रेन पर किए सिलसिलेवार धमाके, सडक़ों पर बिछीं लाशें

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.