Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पंजाब में एनकाउंटर के डर से दिल्ली आ गया था जग्गा
  • ऊधम सिंह नगर

पंजाब में एनकाउंटर के डर से दिल्ली आ गया था जग्गा

RNS INDIA NEWS 08/04/2023
rns featured image new

रुद्रपुर। संदिग्ध आतंकी गतिविधियों के आरोपों में सलाखों के पीछे पहुंचा गूलरभोज निवासी जगजीत सिंह उर्फ जग्गा जरायम की दुनिया में अपना अलग रसूख कायम करना चाहता था। पंजाब में एक मामले में धमकी देने के आरोप के बाद वह पुलिस के रडार पर आया। इस दौरान एनकाउंटर के डर से उसने नौशाद से मदद मांगी और दिल्ली पहुंच गया। पंजाब पुलिस भी उसका पीछा कर रही थी लेकिन इससे पहले ही जग्गा और नौशाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ गए।  सूत्रों के मुताबिक, तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान जग्गा ने लंबी पूछताछ में यह राज खोला। सूत्रों के मुताबिक, पंजाब में एक महिला को उसके सुसराली प्रताड़ित कर रहे थे। जग्गा से लोकल संपर्क के जरिए महिला के परिजनों ने मदद मांगी थी। इस पर जग्गा ने महिला के पति को फोन पर धमकाया था। इसके बाद से वह पंजाब में पुलिस के रडार पर आ गया। सूत्रों के मुताबिक, पंजाब पुलिस की जांच का दायरा बढ़ा तो जग्गा के प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स के अर्शदीप ढल्ला से संपर्क की जानकारी पंजाब पुलिस को मिली थी। इसके बाद पंजाब पुलिस जग्गा की तलाश में थी। सूत्रों के मुताबिक, जग्गा ने पूछताछ में बताया कि उसे एनकाउंटर का डर था। तब वह नौशाद के संपर्क में आया और दिल्ली चला गया। हल्द्वानी जेल में रहने के दौरान नौशाद से उसकी अच्छी दोस्ती हो गई थी। नौशाद के बेटे को फोन कर उसने नौशाद से दिल्ली में संपर्क किया था।
पूछताछ के दौरान जग्गा ने पुलिस को अपनी फर्जी कहानी बनाकर खूब घुमाया। सूत्रों के अनुसार, उसने पैरोल से लौटकर आने के बाद पांच-छह हथियाबंद बदमाशों के उस पर फायरिंग की कहानी गढ़ दी। पुलिस टीमों ने जब उसके बताए घटनास्थल की तस्दीक की तो उसकी कहानी फर्जी निकली। वहीं उसने पंजाब से लेकर दिल्ली तक करीब 30 से अधिक सहयोगियों के नाम गिना दिए। पुलिस को पूछताछ में गुमराह करने के लिए जग्गा एक के बाद एक कहानी गढ़ता गया।
सूत्रों के मुताबिक, पीसीआर में जग्गा को हल्द्वानी की जगह सितारगंज सेंट्रल जेल में रखने का राज भी खुल गया। जग्गा ने पूछताछ में बताया कि वह हल्द्वानी जेल में अपनी धमक बनाना चाहता था। वहां रहते हुए उसकी एक बड़े अपराधी से लड़ाई हो गई थी। इसके बाद दोनों में ठन गई थी। सितारगंज सेंट्रल जेल में सिर्फ सजायाफ्ता कैदी रखे जाते हैं। स्थानीय पुलिस वारंट पर जग्गा को जब पंजाब से यहां लाई, तो उसे हल्द्वानी जेल की बजाय सितारगंज सेंट्रल जेल में रखा गया।
पंजाब पुलिस की बढ़ती घेराबंदी के बीच जग्गा विदेश भागने की फिराक में भी था। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में उसने बताया कि कथित सुहैल ने उसे हत्या कर सिर कलम करने के डेमोस्ट्रेशन के लिए 20 लाख रुपये का कांट्रेक्ट दिया था। उसका इरादा यह रकम आने के बाद किसी तरह पासपोर्ट बनाकर कनाडा भागने का था लेकिन इससे पहले ही वह दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

14 अप्रैल को दिल्ली पुलिस पेशी को ले जाएगी
सितारगंज सेंट्रल जेल से मिली जानकारी के मुताबिक, जग्गा की 10 और 14 अप्रैल को रुद्रपुर में कोर्ट में पेशी होनी है। वहीं 15 अप्रैल को उसकी दिल्ली की कोर्ट में पेशी है। ऐसे में 14 अप्रैल को दिल्ली पुलिस उसे वारंट पर दिल्ली ले जा सकती है। जग्गा को सितारगंज सेंट्रल जेल में कड़ी सुरक्षा में अकेले रखा गया है। उससे किसी को मुलाकात करने की इजाजत नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टैक्सी यूनियन अध्यक्ष पर जानलेवा हमला
Next: ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों पर कार्यवाही की मांग

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.