Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू होंगे चुनाव के कैप्टन, इलेक्शन कमिटी में सीएम चरणजीत चन्नी सिर्फ सदस्य
  • राष्ट्रीय

पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू होंगे चुनाव के कैप्टन, इलेक्शन कमिटी में सीएम चरणजीत चन्नी सिर्फ सदस्य

RNS INDIA NEWS 13/12/2021
rns featured image new

चंडीगढ़ (आरएनएस)। पंजाब में 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गईं। इसको लेकर विभिन्न राजनीतिक दल तरह-तरह के वादे कर रहे हैं। वहीं राजनीतिक दलों ने चुनाव से संबंधित कमेटियों की घोषणा भी शुरू कर दी है। इस बीच कांग्रेस पंजाब इलेक्शन कमेटी का गठन कर दिया है। पंजाब में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है।

कमेटी में कई बड़े नाम हैं शामिल
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को समिति का सदस्य बनाया गया है। जबकि वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी को समन्वय समिति का अध्यक्ष और सुनील जाखड़ को प्रचार समिति की कमान सौंपी गई है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा को घोषणा पत्र समिति का अध्यक्ष बनाया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कौर भ_ल, एचएस हंसपाल तथा महेंद्र सिंह को समिति का सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा राज्यसभा तथा लोकसभा में पार्टी के सदस्यों के साथ ही राज्य सरकार के मंत्रियों को भी समिति में रखा गया है।

सिद्धू को लेकर आशंका होगी खत्म
नवजोत सिंह सिद्धू को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी में उनके घटते कद को लेकर जताई जा रही आशंका खत्म हो गई है। गौरतलब है कि हाल ही में सिद्धू ने एक रैली के दौरान खुद को नाममात्र का अध्यक्ष बताया था। सिद्धू ने यहां तक कहा था कि उनके हाथ में कोई पावर नहीं है और वह पार्टी महासचिवों की नियुक्ति तक नहीं कर पा रहे हैं। इसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा था कि पंजाब कांग्रेस का रार अभी खत्म नहीं हुआ है। हालांकि सिद्धू की नियुक्ति के साथ ही हाईकमान ने संकेत दे दिए हैं कि सिद्धू के पास पावर है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आतंकियों ने पुलिस की बस पर की फायरिंग, 2 जवान शहीद, 12 जख्मी
Next: अफगानिस्तान ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का अभियान किया शुरू

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.