Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पुलवामा में तीन आतंकियों का खात्मा
  • उत्तराखंड

पुलवामा में तीन आतंकियों का खात्मा

RNS INDIA NEWS 02/04/2021
rns featured image new

श्रीनगर (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलवामा के काकापोरा में हुई इस मुठभेड़ में सेना ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया हैै। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया था कि पुलिस और सेना संयुक्त ऑपरेशन के तहत आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। इसके बाद अब खबर आ रही है कि सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकियों को मार गिराया है।
कश्मीर जोन की पुलिस ने शुक्रवार को कहा था, पुलवामा के काकापोरा इलाके में मुठभेड़ जारी है और पुलिस और सुरक्षाबल जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अब ये मुठभेड़ आखिरी स्टेज पर आ गई है। मुठभेड़ में ढेर हुए आतंकी बीजेपी नेता अनवर खान के घर पर हमला करने वाले आतंकी माने जा रहे थे।
इससे पहले जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में 200 आतंकी इस समय सक्रिय हैं। वहीं एलओसी पार पीओके में आतंकियों के लॉन्चिंग पैड पर 250 के करीब आतंकी एक्टिव हैं। डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में होने वाली अमरनाथ यात्रा को लेकर पुलिस की पूरी तैयारी है। खासतौर पर सुरक्षा को लेकर तैयारी पूरी है।
डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा था कि पिछले काफी समय से हमारे पड़ोसी मुल्क की एजेंसियां जम्मू कश्मीर में जो अमन है, उसमें खलल डालाने की कोशिशों में लगी हुई हैं। खासतौर पर नारको टेररिज्म फैलाने में लगी हुई है, ऐसे में हम उनकी कोई भी साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे। साथ ही ये भी कहा कि स्टिकी बम एक बड़ी चुनौती है। इस तरह की साजिश में आतंकी लगातार लगे हुए हैं कि किसी प्राइवेट गाड़ी में ये स्टिकी बम मैग्नेट के जरिए लगाया जाए और सुरक्षाबलों पर हमला किया जाए।
इससे पहले आतंकियों ने गुरुवार को श्रीनगर के नवगाम में बीजेपी नेता अनवर खान के घर को निशाना बनाया था जिसमें एक गार्ड की मौत हो गई थी। श्रीनगर के एसएसपी संदीप चौधरी ने बताया कि रमीज अहमद नाम का गार्ड हमले में गंभीर रूप से घायल हो गाय था। बाद में उसकी मौत हो गई। इस हमले के तुरंत बाद पुलिस और सेना के जवानों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवती ने अपने चचेरे भाई से कर लिया विवाह, परिजनों ने किया विरोध
Next: महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने पर दो गिरफ्तार

Related Post

alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.