Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पुलकित के प्रार्थना पत्र पर अब 26 को होगी सुनवाई
  • पौड़ी

पुलकित के प्रार्थना पत्र पर अब 26 को होगी सुनवाई

RNS INDIA NEWS 16/02/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। चर्चित अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के प्रार्थना पत्र अब सुनवाई के लिए कोर्ट ने 26 फरवरी की तिथि नियत की है। पुलकित ने अपने केस को कोटद्वार कोर्ट से ट्रांसफर किए जाने संबंधी प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर कोर्ट ने 16 फरवरी की तिथि नियत की थी। शुक्रवार को इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अब 26 फरवरी की डेट दी है।पुलकित ने अपर जिला एवं सत्र न्यायालय कोटद्वार से केस को ट्रांसफर किए जाने को लेकर चमोली जेल प्रशासन के जरिए प्रार्थना पत्र दिया था। जिसे कोर्ट ने जिला एवं सत्र न्यायालय पौड़ी को भेजा था। अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलकित आर्य चमोली जिला कारागर में बंद है। पुलकित को पौड़ी जिला कारागार से बीती 6 अगस्त 2023 को शिफ्ट कर दिया गया था। चमोली जेल प्रशासन के माध्यम से भेजे अपने प्रार्थना पत्र में पुलकित ने कहा है कि कोटद्वार कोर्ट में निष्पक्ष न्याय मिलने की उसे उम्मीद नहीं है। इस बाबत आर्य ने प्रार्थना पत्र में कई तथ्यों का जिक्र भी किया। कहा है कि कोर्ट में 302 के कई मामले लंबित हैं, लेकिन मेरे केस में जल्दी-जल्दी तारीख लगा दी जा रही है। पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी में मुझ पर जानलेवा हमला किया गया साथ ही अभद्र टिप्पणी की गई। ऐसे में उसके अंदर अत्यधिक भय और अविश्वास की भावना उत्पन हो गई है। ऐसा लगता है कि यह मेरे खिलाफ एक पक्षीय कार्रवाई हो रही है। इन सभी हालातों को देखते हुए किसी अन्य सक्षम न्यायलय में अपने केस को ट्रांसफर करने की गुहार लगाई गई। जिला शासकीय अधिवक्ता प्रदीप भट्ट ने बताया कि पुलकित आर्य के प्रार्थना पत्र कोर्ट ने सुनवाई की तिथि अब 26 फरवरी नियत की है। कोर्ट ने अभियोजन से कहा है कि इस मामले में लिखित कथन प्रस्तुत किए जाए और आरोपी के अधिवक्ता को भी इस संबंध में सूचित किया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
Next: महिला की एंबुलेस में मौत के मामले की जांच होगी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.