Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पुलभट्टा पुलिस ने बैंक कर्मी के घर हुई चोरी का किया खुलासा
  • ऊधम सिंह नगर

पुलभट्टा पुलिस ने बैंक कर्मी के घर हुई चोरी का किया खुलासा

RNS INDIA NEWS 15/05/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। ग्राम बरा में बैंक कर्मी के घर हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलभट्टा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि घटना में शामिल किशोर को पुलिस ने संरक्षण में ले लिया। पुलभट्टा थाना इंचार्ज प्रदीप मिश्रा ने बरामद माल की कीमत छह लाख रुपये बताई है। जबकि दो आरोपी पुलिस की पकड़ से फरार हैं। तीस अप्रैल रात्रि चोरों ने बैंक कर्मी ओमकार पुत्र सोमलाल निवासी ग्राम बरा के घर में चोरी हो गई थी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घटना के दिन चार बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। जिन्हें पुलिस ने चिह्नित कर लिया। पुलिस ने एसओजी सर्विलांस टीम की मदद से गुरुवार को राज पुत्र प्रकाश निवासी ट्रांजिट कैंप, चामुंडा मंदिर के पास ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर को क्राउन होटल पुलभट्टा के पास से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में शामिल किशोर को संरक्षण में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पीली धातु की गले की चेन, एक मंगलसूत्र, एक डायमंड की लेडीज अंगूठी, दो सफेद धातु की लेडीज अंगूठी, एक पीली धातु की जेंट्स अंगूठी, एक पीली धातु की लेडीज अंगूठी व एक घड़ी बरामद की। पुलभट्टा थाना इंचार्ज प्रदीप मिश्रा ने बरामद माल की कीमत छह लाख रुपये बताई है। उन्होंने वारदात को चार लोगों ने अंजाम दिया था। पुलिस टीम में एसआई दिनेश चंद्र भट्ट, एएसआई प्रकाश चंद्र, का. गजेन्द्र सिंह, अनिल कुमार, प्रेम कनवाल, दीपक बिष्ट व एसओजी के भूपेंद्र आर्या रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवती की प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने लगाई थी फांसी
Next: अल्मोड़ा पुलिस की मासिक गोष्ठी में अपराध नियंत्रण पर मंथन, 21 पुलिसकर्मी सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर में 20 हजार की रिश्वत लेते जेई को विजिलेंस ने दबोचा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.