Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डीएम की अध्यक्षता में जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित
  • देहरादून

डीएम की अध्यक्षता में जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 07/08/2020
rns featured image new

देहरादून। जिला कार्यालय में जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। आज आयोजित जनसुनवाई के दौरान 15 शिकायतें, समस्याएं आम लोगों द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गई, जिनमें मुख्य रूप से भूमि सम्बन्धी, शस्त्र लाईसेंस, पैट्रोल पम्प एनओसी, हेंडपंप स्थापना, पुस्ता निर्माण, जल भराव, भू धंसाव, स्कूल फीस, अवैध प्लाटिंग, दाखिल खारिज, गन्दगी की सफाई को लेकर प्रमुखता से रही। जनसुनवाई के दौरान टर्नर रोड निवासी धीरज सिंह द्वारा भूमि के दाखिल खारिज करवाने का मामला उठाया इस पर जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक कार्यवाही के निर्देश तहसीलदार को दिये। डोईवाला निवासी भूपेन्द्र बोरा ने शस्त्र लाईसेंस निर्गत करने का मामला उठाया इस पर जिलाधिकारी ने शस्त्र अनुभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई के दौरान मुकेश गुप्ता द्वारा हरीपुरकला की भूमि का चिन्हिकरण एवं कब्जे का मामला उठाया इस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। हर्षमणी ने पैट्रोल पम्प स्थापना हेतु एनओसी दिये जाने का मामला उठाया इस पर जिलाधिकारी ने एमडीडीए को मानकों के आधार पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। हरिओम आश्रम कड़वापानी के सन्त महन्तगिरि द्वारा चिरीभेटी में हेड पम्प एवं विद्युत संयोजन दिये जाने का मामला उठाया इस पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान, जल निगम एवं विद्युत विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। कनाट पैलेस निवासी ज्योति ने भूमि पर कब्जा दिलाये जाने की मांग की इस पर जिलाधिकारी ने न्यायालय खुलने पर मामले पर त्वरित कार्यवाही करने की बात कही। जिला पंचायत सदस्य अश्विनी बहुगुणा ने लडवाकोट में पुश्ता निर्माण एवं बडरेना में भू-धंसाव का मामला उठाया इस पर उप जिलाधिकारी डोईवाला को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। सुमननगर निवासी ममता मौर्य ने स्कूल फीस एवं प्रेक्टिकल फीस के सम्बन्ध में अवगत कराया इस पर जिलाधिकारी ने उच्च शिक्षा विभाग को आवश्यक कार्यवाही किये जाने का भरोसा दिलाया। जनसुनवाई के दौरान ललिता प्रसाद हरभजवाला ने सडक़ पर फैल रही गंदगी को हटाने के मामले में नगर निगम को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। इस दौरान उषा रानी साहू ने अम्बाड़ी में क्रय की गई भूमि पर कब्जा दिलाने अथवा धनराशि वापस किये जाने का मामला उठाया इस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी विकासनगर को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। किरसाली निवासी रंजीत सिंह ने क्षेत्र में भूमि के अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाने का मामला उठाया इस पर जिलाधिकारी ने एमडीडीए को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर विकासखण्ड रायपुर की प्रमुख दिव्या भारती एवं प्रधान सौड़ा सिरौली प्रवेश किमोडी द्वारा क्षेत्र में जल भराव एवं पुस्ता निर्माण आदि के सम्बन्ध में जिलाधिकारी से आवश्यक कार्यवाही की मांग की इस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को आंकलन का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना से सम्बन्धित प्रकरणों पर लिया जाए बेहतर संज्ञान: डीएम
Next: 3258 घरों में पाया गया मच्छर का लार्वा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.