Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पीटीसी कर्मचारियों को नहीं हटाने और पेंशन देने की मांग
  • अल्मोड़ा

पीटीसी कर्मचारियों को नहीं हटाने और पेंशन देने की मांग

RNS INDIA NEWS 31/10/2025
default featured image

अल्मोड़ा। पीटीसी ब्लॉक अध्यक्ष भैसियाछाना शिवराज सिंह नेगी और कर्मचारियों ने मुख्य महाप्रबंधक, उत्तराखंड जल संस्थान को ज्ञापन भेजकर पीटीसी कर्मचारियों को न हटाने तथा वृद्ध कर्मचारियों को पेंशन देने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में ‘हर घर जल, हर घर नल’ योजना के तहत विभाग द्वारा पेयजल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में वर्षों से सेवा दे रहे पीटीसी कर्मचारियों को हटाया जा रहा है, जो विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के रखरखाव, नियमित जल आपूर्ति, बिल वितरण और वसूली का कार्य लगातार करते आ रहे हैं। इनमें से कई कर्मचारी लगभग 40 वर्षों से सेवा में हैं और अब वृद्ध हो चुके हैं। ऐसे में उनकी सेवाएं समाप्त करना अन्यायपूर्ण कदम है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि अधिशासी अभियंता जल संस्थान अल्मोड़ा द्वारा पूर्व में पत्र जारी कर कर्मचारियों को आश्वस्त किया गया था कि पीटीसी कर्मचारियों को हटाए जाने का आदेश निरस्त कर दिया गया है, परंतु इसके बावजूद हटाने की कार्रवाई की जा रही है। कर्मचारियों ने मांग की है कि वर्तमान में कार्यरत पीटीसी कर्मचारियों को उनके पदों से न हटाया जाए और जो वृद्ध कर्मचारी सेवा से हटाए जा चुके हैं, उन्हें वर्तमान बाजार दरों के अनुसार उचित पेंशन प्रदान की जाए। ज्ञापन पर कुंवर सिंह, बिशन दत्त, नारायण सिंह, किशन सिंह नेगी, निरीश पनकोटी और इंदु सिंह सहित अन्य कर्मचारियों ने हस्ताक्षर किए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कृषि में प्लास्टिक इंजीनियरिंग की भूमिका पर भविष्य की रणनीति पर हुई चर्चा
Next: स्वास्थ्य विभाग में 287 चिकित्सकों की और होगी भर्ती

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

रीप परियोजना से मिला सहारा, सिलाई केंद्र बना आत्मनिर्भरता का आधार

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

केंद्रीय बजट 2026 से उत्तराखंड निराश, ज़मीनी ज़रूरतों की अनदेखी: उपपा

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली ने सल्ला गांव की महिलाओं को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.