Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रो. नीतिका कौशल को मिला आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवार्ड
  • देहरादून

प्रो. नीतिका कौशल को मिला आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवार्ड

RNS INDIA NEWS 20/06/2026
WhatsApp Image 2026-06-20 at 16.44.53_11zon

देहरादून। नारायण स्वामी कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रोफेसर नीतिका कौशल को शिक्षा, अनुसंधान, अकादमिक उत्कृष्टता और संस्थागत नेतृत्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए “आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान उन्हें देहरादून स्थित वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “एआई इनोवेशन्स इन हेल्थ केयर : शेपिंग द फ्यूचर ऑफ विकसित भारत-2047” के दौरान प्रदान किया गया। सम्मेलन का आयोजन सोसायटी ऑफ हेल्थ एजुकेशन एंड रिसर्च के तत्वावधान में विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के सहयोग से किया गया, जिसमें देश-विदेश के शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भाग लिया।

प्रो. नीतिका कौशल वर्तमान में नारायण स्वामी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, रस बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उनके नेतृत्व में संस्थान ने शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान, छात्र विकास और नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

नर्सिंग शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें पूर्व में भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। इनमें ग्लोबल वूमेन आइकॉन्स अवार्ड, स्वामी विवेकानंद अचीवर्स प्राइड अवार्ड, देवभूमि राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार, भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार, वूमेन लीडरशिप इन हेल्थकेयर एजुकेशन अवार्ड, बेस्ट टीचर अवार्ड और वूमेन इंस्पिरेशन अवार्ड शामिल हैं।

बाल स्वास्थ्य नर्सिंग की विशेषज्ञ प्रो. कौशल ने किशोर स्वास्थ्य, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, स्वास्थ्य शिक्षा, जीवनशैली संबंधी रोगों और सामुदायिक स्वास्थ्य जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण शोध कार्य किए हैं। उनके अनेक शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रो. नीतिका कौशल ने इस उपलब्धि को अपने विद्यार्थियों, सहकर्मियों, परिवार और संस्थान को समर्पित करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा, अनुसंधान और समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा
Next: नए जिला कार्यालय के उद्घाटन के साथ यूकेडी ने किया संगठन विस्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

02 जुलाई को मॉक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन
  • ताड़ीखेत में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, लोगों की समस्याओं का हुआ निस्तारण
  • महिला पुलिस ने महिलाओं और युवाओं को किया जागरूक
  • नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • जंगल में भटकी महिला को पुलिस ने सकुशल किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.