Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, अभिभावकों की जेब पर पड़ रही भारी
  • देहरादून

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, अभिभावकों की जेब पर पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 07/04/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। प्राइवेट स्कूलों की मनमानी से अभिभावक परेशान हैं। नया सत्र शुरू होते ही शहर के कई निजी स्कूलों ने एक बार फिर फीस बढ़ा दी है। यह बढ़ोतरी दस फीसदी तक है। निजी स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाने की कोशिशों में लगे अभिभावकों को झटका लगा है।  निजी स्कूलों की मनमानी से अभिभावकों के साथ छात्रों पर भी असर पड़ रहा है। दून में बसंत विहार स्थित एक स्कूल में पिछले साल तक छठी कक्षा के छात्र की फीस पांच हजार रुपये मासिक थी। मगर, इस साल स्कूल ने अचानक फीस बढ़ा दी।
डालनवाला स्थित एक स्कूल में कक्षा नौ के छात्र की तीन महीने की फीस बीस हजार थी, अब इसमें एक हजार रुपये की वृद्धि कर दी गई। स्कूल मेंटीनेंस, स्कूल वाहन, कंप्यूटर के साथ ही ट्यूशन फीस के नाम पर यह बढ़ोतरी की गई। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन के सामने अपना विरोध भी दर्ज कराया। लेकिन उन्हें कोई अपेक्षित जवाब नहीं मिला। वहीं दूसरी ओर, ऑल इंडिया पेरेंट्स एसोसिएशन की प्रांतीय अध्यक्ष भूमिका यादव ने कहा है कि प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी का विरोध किया जाएगा। नवविहान ट्रस्ट की संस्थापक डॉ. ज्योति श्रीवास्तव के अनुसार, शिक्षा विभाग के अफसरों संग बैठक में मुद्दे को उठाया था, मगर स्कूलों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

स्कूलों से चल रहा किताबों और यूनिफार्म का कारोबार
आरोप है कि कुछ स्कूलों का दबाव है कि वह या तो अपने परिसर से बच्चों को पुस्तक और यूनिफार्म उपलब्ध कराएंगे। या फिर अभिभावकों को उनकी बताई दुकानों पर जाकर किताबें लेनी होंगी, जहां मनमाने दामों पर किताबें लेनी पड़ रही हैं।
नवविहान ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष डॉ.ज्योति श्रीवास्तव बताती हैं कि खुले बाजार में ये ही किताबें प्रिंट रेट से भी कम दाम में मिलती हैं। मगर स्कूलों से तय दुकानों में यही किताबें भारी दामों में लेनी पड़ रही हैं। अनेक अभिभावकों ने उनसे अपनी परेशानी रखी है। उन्होंने बताया कि हर साल कोर्स बदलने से अभिभावकों को नई किताबें लेनी पड़ रही हैं।

अफसर चुनावों में व्यस्त और स्कूलों में मनमानी
अभिभावकों का कहना है कि अफसर इन दिनों चुनाव में व्यस्त हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत का कहना है कि उनके पास निजी स्कूलों की फीस वृद्धि को लेकर अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर ही कार्रवाई की जा सकेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तमंचे के साथ हत्थे चढ़ा एक व्यक्ति
Next: ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.