Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पृथ्वीनाथ मंदिर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर होगा हनुमान चालीसा का पाठ
  • देहरादून

पृथ्वीनाथ मंदिर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर होगा हनुमान चालीसा का पाठ

RNS INDIA NEWS 11/01/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सेवा दल की बैठक अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज के पावन सानिध्य में मंदिर प्रांगण में हुई। जिसमें आगामी 22 जनवरी को श्री राम मंदिर के लोकार्पण पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर सहमति बनी। दिगंबर दिनेश पुरी ने बताया कि अयोध्या में श्री राम लला प्रभु की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर मंदिर सेवा दल द्वारा एक कन्या का विवाह करवाया जाएगा। जब सारा देश दीप प्रज्वलन व अन्य उत्सव मना रहा होगा तो उसी समय सेवा दल द्वारा एक ऐसी कन्या का विवाह करवाया जाएगा जो आर्थिक रूप से संपन्न नहीं है। 15 जनवरी को मकरसक्रांति पर डी होलसेल एसोसिएशन जनरल मर्चेंट के साथ मिलकर खिचड़ी प्रसाद वितरण किया जाएगा। रिंकू जागरण पार्टी एवं श्रद्धालुओं द्वारा लगातार 108 बार श्री हनुमान चालीसा के पाठ और भजन कीर्तन दिन भर होंगे। भंडारे का आयोजन होगा। लगभग 51 किलो लड्डू का भोग लगेगा। सांय काल आरती के पश्चात मंदिर प्रांगण में सेवा दल द्वारा लगभग 501 दीयों की श्री राम रंगोली प्रज्वलित होगी। श्रद्धालु भी अपने-अपने घरों से दीपक लाकर मंदिर में प्रज्जवलित कर सकेंगे। रात्रि में भव्य आतिशबाजी होगी। मंदिर व आसपास के क्षेत्र को भव्य रूप से सजाया जाएगा। इस अवसर पर दिगंबर भागवत पुरी, दिगंबर दिनेश पुरी, नवीन गुप्ता, विक्की गोयल, उमेश जिंदल, राजेंद्र आनंद, विनोद अग्रवाल, मनोज कुमार गुप्ता, रोहित अग्रवाल, अनुराग गोयल, राजकुमार गुप्ता, दीपक मित्तल, कान्हा मित्तल, संजय कुमार गर्ग आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रैश ड्राइविंग के कारण हुआ चीला का हादसा: वन मंत्री
Next: शॉर्ट सर्किट के चलते घर में लगी आग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
  • राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.