Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • पृथक ब्लॉक की मांग को लेकर कठपुड़ियाछीना के लोग मुखर
  • बागेश्वर

पृथक ब्लॉक की मांग को लेकर कठपुड़ियाछीना के लोग मुखर

RNS INDIA NEWS 15/10/2024
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)।    जन संघर्ष समिति कठपुड़ियाछीना ने पृथक विकास खंड की मांग मुखर कर दी है। उन्होंने खरेही, धूराफाट तथा रीठागाड़ क्षेत्र का विकास नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त किया है। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। मंगलवार को संघर्ष समिति की बैठक की अध्यक्षता नरेंद्र सिंह रावत ने की। कहा कि कठपुड़ियाछीना विकास खंड की मांग जिला बनने से पहले से की जा रही है। लेकिन अभी तक सरकार ने ठोस निर्णय नहीं लिया है। खरेही, धूराफाट, रीठागाड़ क्षेत्र का विकास अवरुद्ध हो गया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पंथगांव, बोहाला को जेठाई क्षेत्र से पृथक नहीं किया गया है। बोहाला से डौल, सिया से सैज, लोब से बेहरगांव का तक सड़क का विस्तारीकरण नहीं हो सका है। कठपुड़ियाछीना सेराघाट मोटर मार्ग 1981 में बन गया था। अभी तक अधूरा है। सेराघाट तक सड़क का मिलान नहीं हो सका है। यह क्षेत्र के विकास को चुनौती है। उन्होंने कहा कि दाणोछीना स्थित ट्यूब वेल से छानी तक पेयजल आपूर्ति नहीं की जा रही है। जल जीवन मिशन के कार्य भी संतोषजनक नहीं है। जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। जिसकी जांच की जाए। राष्ट्रीय राजमार्ग 309 एक बागेश्वर-ताकुला का चौड़ीकरण हो रहा है। लोगों को धूल खाने के लिए मजबूर कर दिया है। जिससे उनका स्वास्थ्य खराब होने लगा है। उन्होंने निर्माण एजेंसी से धूप को बिठाने के लिए पानी का छिड़काव कराने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन करने का एलान किया। बैठक में एनके मिश्रा, बीएस रावत, एनएस मेहता, प्रेम राम, खीम सिंह नेगी, शंकर मिश्रा, मोहन मेहता, शंभू दत्त मिश्रा, देवी दत्त मिश्रा आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हार तय देख, केदारनाथ में झूठी घोषणाओं की लगाई जा रही झड़ी : काँग्रेस
Next: झिलमिल झील जंगल सफारी ट्रैक पर्यटकों के लिए खुला

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.