Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रेमनगर में स्पेशल ब्रांच के सिपाही से मारपीट, मुकदमा दर्ज
  • देहरादून

प्रेमनगर में स्पेशल ब्रांच के सिपाही से मारपीट, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 29/05/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। प्रेमनगर चौक पर स्पेशल ब्रांच के सिपाही के साथ मारपीट की गई। मामले में पुलिस मंगलवार को तीन नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालते हुए मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि आरक्षी मनोज चौधरी स्पेशल ब्रांच डाकपत्थर में तैनात हैं। बीते 27 मई को रात करीब साढ़े नौ बजे वह प्रेमनगर चौक पर सूचना जुटाने पहुंचे। उन्होंने अपनी कार पार्क की। तभी राणा मोबाइल गैलरी के मालिक अमित राणा, राजीव राणा और इंद्र सिंह निवासी विंग सात प्रेमनगर और चार अन्य लोग उनके पास आए। कार वहां से हटाने को दबाव बनाया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उग्र रूप दिखाते हुए मारपीट शुरू कर दी। जबकि, पीड़ित ने खुद के सरकारी सेवा में होने और सूचना जुटाने के लिए आने का परिचय दिया। आसपास के लोग बीच बचाव को आए। तब आरोपियों ने छोड़ा। पीड़ित ने मेडिकल कराने के बाद पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने राजीव राणा, इंद्र सिंह, अमित राणा और चार अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव ने परखी उपराष्ट्रपति के दौरे की तैयारी
Next: कैबिनेट मंत्री ने किया सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.