Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रेमनगर के एक शिक्षण संस्थान के छह छात्रों के खिलाफ मुकदमा
  • देहरादून

प्रेमनगर के एक शिक्षण संस्थान के छह छात्रों के खिलाफ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 28/05/2023
rns featured image new

देहरादून। प्रेमनगर के एक शिक्षण संस्थान में पढ़ रहे एक छात्र ने जूनियर छात्रों पर हमला करने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में दी तहरीर में साक्ष्य निवासी अल्मोड़ा ने बताया कि वो प्रेमनगर के एक शिक्षण संस्थान से बीएएलएलबी कर रहा है। बताया कि उसके जूनियर छात्र जीशान, सूरज, आदित्य, यश उससे रंजिश रखते हैं। आरोप है कि 25 मई को चारों ने उसके साथ धक्का मुक्की, गाली गलौच की। कॉलेज प्रशासन ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि इसी रात वो टैक्सी से रेलवे स्टेशन जा रहे थे। सहारनपुर चौक से पहले कांवली रोड पर एक कार में सवार कुछ युवक आए और उन्हें रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने साक्ष्य को कार से बाहर निकाला और लाठी डंडों से हमला किया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। बताया कि हमला करने वालों में विपुल और हर्ष नाम के दो छात्र थे, जिन्हें वो जानता था। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी मौके से फरार हुए। इसके बाद साक्ष्य को एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विपुल, हर्ष, जीशान, सूरज, आदित्य और यश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाल श्रम कराने पर दो दुकान स्वामियों पर मुकदमा
Next: राशिफल 28 मई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.