Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंधेरे में अपनी प्रेमिका से मिलने गांव पहुंचे प्रेमी को लोगों ने पकड़ा, हाथ-पैर बांधकर की पिटाई, वीडियो वायरल
  • राष्ट्रीय

अंधेरे में अपनी प्रेमिका से मिलने गांव पहुंचे प्रेमी को लोगों ने पकड़ा, हाथ-पैर बांधकर की पिटाई, वीडियो वायरल

RNS INDIA NEWS 04/09/2023
rns featured image new

गोपालगंज (आरएनएस)।  बिहार के गोपालगंज जिले में एक युवक को रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव जाना भारी पड़ गया। ग्रामीणों ने युवक को पकडक़र पहले तो उसकी जमकर पिटाई की, फिर हाथ-पैर बांधकर पूरी रात पीटते रहे। इस दौरान किसी ने युवक की पिटाई का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच-पड़ताल के लिए गांव पहुंची।
मामला मांझा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव का है। पुलिस ने बताया कि युवक गांव की रहने वाली एक लडक़ी से प्रेम-प्रसंग था। अक्सर युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए आधी रात को गांव आता था, लेकिन लोग जान नहीं पाते थे। इस बार किसी ग्रामीण को इसकी भनक लग गई तो उसने इस बात को गांव वालों को बताया। इस पर गांव वाले रात के समय चौंकन्ना हो गए और युवक के आने के इंतजार करने लगे। जैसे ही युवक गांव में अपनी प्रेमिका के घर में दाखिल हुआ, गांव वालों ने उसे पकड़ लिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने युवक की पहले तो लात-घूसों से जमकर पिटाई की, फिर उसे रस्सी से बांध दिया और पूरी रात पीटते रहे। सुबह गांव के कुछ लोगों के समझाने-बुझाने पर युवक को छोड़ दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच के लिए पहुंची। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी। वहीं, दूसरी तरफ प्रेमी की बंधक बनाकर पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
गांव के लोगों का कहना है कि काफी दिनों से युवक का घर में आना-जाना था। कई बार गांव के लोगों ने उसे मना भी किया था, लेकिन बावजूद उसके वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं था। रात में जब वह प्रेमिका के घर में घुसा, तभी किसी ग्रामीण ने देख लिया और आसपास के लोगों को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही गांव के लोग इक_े हो गए और इस युवक को घर से निकाल कर बंधक बनाकर जमकर पिटाई की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शैलेश मटियानी की किताबें पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग
Next: राशिफल 05 सितम्बर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.