Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • शादीशुदा महिला ने प्रेमी के लिए छोड़ा घर, प्रेमी ने साथ में जान देने का वादा कर पिला दिया जहर
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

शादीशुदा महिला ने प्रेमी के लिए छोड़ा घर, प्रेमी ने साथ में जान देने का वादा कर पिला दिया जहर

RNS INDIA NEWS 22/11/2022
5B23C72C-8DF7-4D43-900E-C7A9F1708165-696x581

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग में युवक ने शादीशुदा प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। उसने प्रेमिका से साथ में जान देने की बात कही। प्रेमिका ने जहर पी लिया।
जब प्रेमिका की मौत हो गई तो आरोपी उसकी लाश जंगल में फेंककर घर चला आया। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।
जानकारी के अनुसार वन्दना देवी पत्नी महावीर निवासी उतर्सू, जनपद रुद्रप्रयाग अचानक घर से कहीं लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा इस संबंध में थाना अगस्त्यमुनि में महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई, साथ ही सभी रिश्तेदारों में पूछताछ की गई लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

गुमशुदा महिला की तलाश के लिए पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग के पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी अगस्त्यमुनि के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित की गई। महिला के मोबाइल सर्विलेंस व कॉल डिटेल खंगालने पर एक व्यक्ति से काफी बातचीत होने का मामला सामने आया। उपरोक्त व्यक्ति से पुछताछ करने पर पहले तो महिला से अनभिज्ञता प्रकट करने लगा लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे घुटने टेक दिए और सारी कहानी सुनाई।

आरोपी ने बताया कि उसकी महिला से काफी समय से बातचीत होती थी। 15 नवंबर को महिला अपने पति और परिवार को छोड़कर उसके पास बिना बताए मयाली आ गई और जब प्रेमी ने महिला को लौट जाने को कहा तो वो कहने लगी कि वो घर छोड़कर आ गई है। युवक ने प्रेमिका को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन जब वो वापस जाने को राजी नहीं हुई तो 17 नवंबर को युवक उसे स्कूटी पर बैठाकर घनसाली से आगे टेकरी रोड पर लाया।

यहां दोनों ने जहर पीने का फैसला लिया। युवती ने जहर पी लिया, लेकिन युवक ने जहर नहीं पिया और उसके मरने का इंतजार करने लगा। जब युवती की मौत हो गई तो युवक वापस घर आ गया। युवक ने सोचा कि वो बच जाएगा, लेकिन पुलिस उस तक पहुंच गई।

आरोपी की निशानदेही पर 33 वर्षीय वंदना देवी का शव बरामद कर लिया गया है। आरोपी का नाम चंद्रमोहन पुत्र बीरबल है। 36 साल का चंद्रमोहन डडोली क्षेत्र में रहता है। आरोपी ने प्रेमिका को रास्ते से हटाने के लिए उसे जहर पिलाया था। बहरहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। उससे पूछताछ की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नये छात्र-छत्राओं हेतु किया प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन
Next: छात्रों की समस्याओं के समाधान को सौंपा कुलसचिव को ज्ञापन

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.