Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • प्रेमी के साथ जेवर चुराने वाली घरेलू नौकरानी गिरफ्तार, जेवरात बरामद
  • ऊधम सिंह नगर

प्रेमी के साथ जेवर चुराने वाली घरेलू नौकरानी गिरफ्तार, जेवरात बरामद

RNS INDIA NEWS 05/09/2024
default featured image

काशीपुर(आरएनएस)।   प्रकाश इंक्लेव स्थित एक घर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने घरेलू नौकरानी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए जेवरात भी बरामद कर लिए हैं। प्रकाश इंक्लेव निवासी नीलम सूंठा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पांच जनवरी,2024 को उसके घर से सोने के जेवरात चोरी हो गए थे। घर में अचानक चोरी होने से वह मानसिक रूप से परेशान थी। इस दौरान घर में सिर्फ नौकरानी का आना जाना था। उसे नौकरानी पर चोरी करने का शक था। नीलम ने आठ माह बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एएसपी अभय सिंह व सीओ अनुषा बडोला ने गुरुवार को कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि शक के आधार पर पुलिस टीम गृह स्वामिनी को साथ लेकर नौकरानी अंजलि राणा के घर जा रहे थे। रास्ते में मानपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल के पास अंजलि अपने प्रेमी हनुमान मंदिर कॉलोनी निवासी शिवम पुत्र विजयपाल के साथ कही जा रही थी। अंजलि अपने कानों में चोरी के झुमके पहने हुए थी। जिसे नीलम ने पहचान लिया। पुलिस ने अंजलि व उसके प्रेमी शिवम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। वो चोरी के जेवर बेचने जा रहे थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर नाक की नथ, एक बड़ी नथ, एक मांग टीका आदि बरामद कर लिया। टीम में कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह, एसएसआई सतीश कुमार शर्मा, एसआई विपुल जोशी, संतोष देवरानी आदि थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज
Next: पेयजल को राजकीय विभाग बनाने पर हो जल्द फैसला

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

प्रयास हॉस्पिटल के एमडी समेत पांच के खिलाफ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राजपुर रोड हत्याकांड: झारखंड से बुलाए गए शूटर, हरिद्वार से किराए पर लिए वाहन, पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा
  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.