Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भारत पूरे विश्व में नई ताकत बनकर उभर रहा:  प्रेमचंद अग्रवाल
  • देहरादून

भारत पूरे विश्व में नई ताकत बनकर उभर रहा:  प्रेमचंद अग्रवाल

RNS INDIA NEWS 11/03/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  कबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में देश तेजी से विकास करते हुए हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। आज भारत सभी क्षेत्रों में पूरे विश्व में एक नई ताकत के रूप में उभर रहा है। प्रतीतनगर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने एलजी प्लांट के आंतरिक मार्गों के निर्माण के लिए भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सुरक्षा, आर्थिक समृद्धि, आस्था के सम्मान, आजीविका, हर क्षेत्र में दुनिया नए भारत का दर्शन कर रही है, भारत की ताकत को प्रतिष्ठित कर रही है। देश के विकास के साथ ही उत्तराखंड का भी तीव्र विकास हुआ है। लोगों की उत्तराखण्ड के प्रति धारणा बदल चुकी है। डबल इंजन की सरकार डबल स्पीड में काम कर रही है। कहा कि प्रतीतनगर के वार्ड 6 व 8 में बनने वाली सड़क की लंबाई 1.61 किमी तथा लागत 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार रूपये है। वहीं वार्ड संख्या 7, 8 एवं 9 में इंटरलॉकिंग टाइल द्वारा मार्ग के निर्माण जिसकी लंबाई 1.950 किलोमीटर तथा लागत एक करोड़ 30 लाख 25 हजार रुपये है, का भी शिलान्यास किया गया है। इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के दो वर्ष पूर्ण होने पर कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी। मौके पर जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य ज्योति जुगलान, उप प्रधान प्रतीत नगर अंजना चौहान, प्रधान रायवाला सागर गिरी, जिला मंत्री भाजपा गणेश रावत, सदस्य जिला योजना समिति राजेश जुगलान, प्रधान गोहरी माफी रोहित नौटियाल, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा चंद्रभान सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बीना बंगवाल, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी ऋषि राज वर्मा, अपर सहायक अभियंता लक्ष्मी गुप्ता, विनोद भारती आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गांजा तस्करी के आरोपी दोषमुक्त
Next: किशोरी को भगाने का आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

विधायक उमेश कुमार से विंटेज कार बेचने के झांसे में 4.50 लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.