Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कैंट चुनावों के लिए पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें: प्रीतम
  • देहरादून

कैंट चुनावों के लिए पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें: प्रीतम

RNS INDIA NEWS 10/03/2023
rns featured image new

विकासनगर। पूर्व नेता प्रतिपक्ष और चकराता के विधायक प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं से आगामी निकाय चुनाव में एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया है। विधायक ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता से ही चुनावों में जीत हाासिल की जा सकती है। चकराता पहुंचे विधायक चकराता प्रीतम सिंह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद आर्य समाज मन्दिर में आयोजित बैठक में पूर्व नेता प्रतिपक्ष और विधायक चकराता प्रीतम सिंह ने कहा कि कैंट का चुनाव चकराता के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कहा कि छोटा क्षेत्र होने से कई लोगों में मतभेतद भी होते हैं। लेकिन इस समय सब कुछ भुलाकर जोरदार तरीके से चुनाव की तैयारी में जुटना होगा। उन्होंने ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपस में सामंजस्य स्थापित कर सभी छह वार्ड के लिए प्रत्याशी तय कर लें। कहा कि कार्यकर्ता इस बात को सुनिश्चित करें कि सभी छह सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी विजयी हों। कहा कि पिछले दो कार्यकाल में भी बोर्ड में कांग्रेस का उपाध्यक्ष रहा है, लेकिन वह लॉटरी के माध्यम से चुना गया। इस बार बोर्ड में कांग्रेस का उपाध्यक्ष बहुमत से बनना चाहिए। विधायक ने कहा कि चुनाव के दौरान कई लोग मतदाताओं को भ्रमित करने के लिए आएंगे। लेकिन उन्हें यह दिखाना होगा कैंट में आज तक जो भी विकास के कार्य हुए हैं वह कांग्रेस ने ही कराए हैं। चाहे वो विधायक निधि से हुए हैं या बोर्ड के प्रयास से उसमें सबसे ज्यादा योगदान कांग्रेस का ही रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव में सभी प्रत्याशियों के सहयोग में खड़ी है। क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को जोरदार तरीके से चुनाव लड़ना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष सुनील जैन व संचालन प्रदेश अनुशासन समिति के पूर्व सदस्य राजीव जैन ने किया।
बैठक में शहर अध्यक्ष सुनील जैन, पूर्व उपाध्यक्ष कैंट चंदन रावत, प्रदेश अनुशासन समिति के पूर्व सदस्य राजीव जैन, पूर्व सदस्य कैंट कमल रावत, पूर्व सदस्य दीपक चौहान, विकास अग्रवाल, नवीन जैन, अनुभव अरोड़ा, हरचरण सिंह, सन्नी आनंद, कुंवर सिंह राणा, मनोज चौहान, नरेंद्र चौहान, बीडीसी सदस्य सौरभ राणा, खुशीराम जोशी, आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संविदा कर्मी की मौत पर मुकदमा दर्ज
Next: अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई चारधाम यात्रा से जुड़े होटल व्यवसायियों, तीर्थपुरोहित समाज व टूर ऑपरेटर्स की बैठक

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.