Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कर मांगी कोरोना वायरस के खात्मे के लिए दुआ
  • अल्मोड़ा

ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कर मांगी कोरोना वायरस के खात्मे के लिए दुआ

RNS INDIA NEWS 01/08/2020
rns featured image new

अल्मोड़ा। कुर्बानी के पर्व बकरीद पर शनिवार को घरों में नमाज अदा की गई। यह पहला मौका है जब ईद को इतनी सादगी से मनाया गया। देश में कोरोना की महामारी को देखते हुए प्रशासन ने सभी लोगों से घरों में ही नमाज अदा करने की अपील की थी। शनिवार को सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में ईद की नमाज लोगों ने घरों में ही अदा की। इस दौरान सभी ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कर कोरोना वायरस के खात्मे के लिए दुआ मांगी। लोगों ने फोन पर ही एक दूसरे को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से मस्जिदों में सीमित संख्या में ही लोगों को नमाज अदा करने अनुमति दी गई थी। यहां नगर के जामा मस्जिद, कैंट ईदगाह, करबला, धार की तूनी, नियाजगंज में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा करने के बाद कुर्बानी का दौर शुरू हुआ। इधर कैंट स्थित ईदगाह में शहर इमाम जामा मस्जिद मुफ्ती जुनैद उल कादरी ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। उन्होंने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराकर देश में कोरोना वायरस के खात्मे की दुआ मांगी। बतादें कि बकरीद के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह के नाम बकरे की कुरबानी देते है। प्रशासन की ओर से कोरोना संक्रमण के चलते ईदगाहों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन को सके इसके लिए सुरक्षा के तौर पर मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात किये गये।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 17 साल बाद भी नहीं बन पाई सडक़
Next: कोरोना के चलते ईद की रौनक रही फीकी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.