Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • प्रयागराज महाकुंभ में लगे उत्तराखंड पवेलियन में पहुंचे महाराज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

प्रयागराज महाकुंभ में लगे उत्तराखंड पवेलियन में पहुंचे महाराज

RNS INDIA NEWS 29/01/2025
rns featured image new

– कहा- बड़ी मात्रा में उत्तराखंड के उत्पादों को पसंद कर रहे हैं लोग
– सात लाख से अधिक लोग पहुंच चुके हैं उत्तराखंड पवेलियन में

देहरादून(आरएनएस)। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने प्रयागराज महाकुंभ-2025 में लगे उत्तराखंड पवेलियन में पहुंच कर प्रदेश के विभ्न्नि स्टॉलों का निरिक्षण किया।
प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ-2025 में लगे उत्तराखंड पवेलियन में पहुंच कर प्रदेश के विभिन्न स्टॉलों का निरिक्षण किया। उन्होंने कहा कि यहां पर उत्तराखंड के अंतरराष्ट्रीय ब्रांड श्हाउस ऑफ हिमालयाश् के स्टॉल पर बहुत से उत्पाद रखे गए हैं जिन्हें बड़ी संख्या में लोग पसंद कर रहे हैं। उत्तराखंड के सभी उत्पादों के प्रति यहां लोगों में काफी रुचि देखने को मिल रही है।
पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री महाराज ने बताया कि उत्तराखंड पवेलियन में लगे प्रदेश के विभिन्न स्टॉलों में अब तक सात लाख से भी अधिक लोग अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुके हैं। पवेलियन में बने पर्यटन विकास परिषद, श्री बद्री-केदार द्वारा, मानसखंड मंदिर मिशन के अंतर्गत विभिन्न सिद्ध पीठों सहित दिव्य मंदिरों की प्रतिकृतियां और जल जीवन मिशन के स्टॉल श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ-2025 मात्र एक मेले का ही आयोजन नहीं बल्कि यह भारत और विश्व की तमाम संस्कृतियों के मिलन का एक प्रमुख केन्द्र भी है, जिसमें देश-विदेश के तीर्थ यात्री अपनी आध्यात्मिक शुद्धि के लिए यहां एकत्रित होते हैं। प्रयागराज महाकुंभ में स्थापित उत्तराखंड पवेलियन में स्थित विभिन्न स्टॉलों में जहां एक ओर देवभूमि के उत्पाद शॉल, बिच्छू घास से बनी वस्तुएं और अन्य उत्पादों को बड़ी मात्रा में लोग पसंद कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर देश-विदेश से बड़ी संख्या में आये लोग यहां उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए लुफ्त उठा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह से नाबालिग फरार, पुलिस तलाश में जुटी
Next: राष्ट्रीय खेलों के पहले ही दिन साबित हुई हाईटेक शूटिंग रेंज की गुणवत्ता

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.