Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रतिबंधित नशीली दवा बेचने के आरोप में मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार
  • देहरादून

प्रतिबंधित नशीली दवा बेचने के आरोप में मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/08/2022
default featured image

ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवा बेचने के आरोपी एक मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया है। एक दिन पहले छापेमारी में आरोपी के मेडिकल स्टोर से 24 हजार नशीले टेबलेट और कैप्सूल जब्त किए गए थे। ड्रग इंस्पेक्टर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मेडिकल संचालक के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में केस दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम को नशे के खिलाफ गठित टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर दुर्गा मंदिर के पास आईडीपीएल मालवीय नगर गली नंबर एक में स्थित देव हेल्थ केयर मेडिकल स्टोर में छापेमारी कर प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खेप पकड़ी थी। बताया गया है कि मेडिकल स्टोर संचालक नशीले टेबलेट और कैप्सूल अपने घर पर रखता था। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती की तहरीर के आधार पर मेडिकल स्टोर संचालक राहुल कुमार पुत्र नाथूराम निवासी मालवीय नगर, आईडीपीएल हरिद्वार रोड, ऋषिकेश के खिलाफ देर रात संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शहरी विकास मंत्री के नाम से फोन पर रुपये मांगे
Next: शिक्षक दिवस पर उत्तराखंड के दो शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.