Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • प्रांजल कर्नाटक के सैन्य अधिकारी बनने पर कर्नाटक खोला क्षेत्र में खुशी का माहौल
  • अल्मोड़ा

प्रांजल कर्नाटक के सैन्य अधिकारी बनने पर कर्नाटक खोला क्षेत्र में खुशी का माहौल

RNS INDIA NEWS 12/09/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की सार्थकता आज इस बात से स्पष्ट होती है कि बालिकाएं लगातार राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने लगी हैं। इसी क्रम में प्रांजल कर्नाटक के सैन्य अधिकारी बनने पर कर्नाटक खोला क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कर्नाटक ने कहा कि यह बड़े गौरव की बात है कि होनहार युवा बालिका हमारे क्षेत्र से है जो विनोद कर्नाटक डाॅ.विद्या कर्नाटक की सुपुत्री हैं। आज देश की सेवा के लिए यह होनहार बालिका सैन्य अधिकारी के रूप में चुनी गयी है। उन्होंने पूरे क्षेत्रवासियों की ओर से प्रांजल कर्नाटक के अभिभावक और समस्त परिजनों को हार्दिक शुभकामनाए प्रेषित की। उन्होंने कहा कि इस बालिका ने बचपन से ही अनेकों योग्यताओं के साथ खेल, ताइक्वांडो, संगीत और अनेकों क्षेत्र में अच्छे आयाम स्थापित किए थे। इस बालिका ने अपने परिश्रम से तीलू रौतेली पुरस्कार भी प्राप्त किया। आज ऐतिहासिक नगरी अल्मोड़ा के कर्नाटक खोला क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि क्षेत्र की प्रथम बालिका जो एस.एस.सी.टैक. (लेफ्टिनेंट) में चयनित हुई और सैन्य अधिकारी के रूप में देश की सेवा करेगी। प्रांजल ने पूरे कर्नाटक खोला के गौरव को बढ़ाने का कार्य किया है। इस अवसर पर उन्होंने प्रांजल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए क्षेत्र में मिष्ठान वितरण किया। ‌‌

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अनियंत्रित कार की चपेट में आने से बीएड की छात्रा की मौत
Next: बिट्टू कर्नाटक की चेतावनी के बाद सड़कों के किनारे झाड़ी काटने का कार्य हुआ शुरू

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.