Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु ने रानीखेत में विकास कार्यों की समीक्षा की
  • अल्मोड़ा

प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु ने रानीखेत में विकास कार्यों की समीक्षा की

RNS INDIA NEWS 02/05/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। प्रमुख सचिव उत्तराखंड शासन रमेश कुमार सुधांशु ने शुक्रवार को अपनी प्रथम नियुक्ति स्थल रानीखेत पहुंचकर विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2000 से 2026 तक क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की प्रगति का पीपीटी प्रस्तुतिकरण के माध्यम से अवलोकन किया। बैठक में लोक निर्माण विभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रमुख सचिव ने गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी अंशुल सिंह को विकास कार्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। वन विभाग से संबंधित मामलों की समीक्षा के दौरान उन्होंने विकास कार्यों के लिए आवश्यक अनुमतियों में अनावश्यक देरी नहीं होने देने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग की समीक्षा में गुणवत्ता सुधार पर जोर दिया गया, जबकि स्वास्थ्य विभाग को जनसंतोष के आकलन के लिए प्रभावी फीडबैक प्रणाली विकसित करने और अस्पतालों में शिकायत निवारण व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए। पर्यटन विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रमुख सचिव ने ‘हाई वैल्यू-लो वॉल्यूम’ पर्यटन मॉडल अपनाने पर बल दिया। उन्होंने वन और पर्यटन विभाग को समन्वय बनाकर इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। बैठक में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर भी जोर दिया गया। प्रमुख सचिव ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रानीखेत क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और वेलनेस तथा नेचुरोपैथी जैसे क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की आवश्यकता है। बैठक के बाद प्रमुख सचिव ने विधायक प्रमोद नैनवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों से मुलाकात कर सुझाव भी लिए। बैठक में जिलाधिकारी अंशुल सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, जॉइंट मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, प्रदीप धौलाखंडी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शादी समारोह में तलवार लेकर डांस करने पर बवाल, तीन घायल
Next: यातायात नियम तोड़ने पर 36 चालान, सात वाहन सीज

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.