Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • प्रधानाचार्यों को दी यातायात के नियमों की जानकारी
  • बागेश्वर

प्रधानाचार्यों को दी यातायात के नियमों की जानकारी

RNS INDIA NEWS 07/08/2023
rns featured image new

बागेश्वर। यातायात और नशामुक्ति को लेकर सोमवार को प्रधानाचार्यों की बैठक आयोजित की गई। इसमें संभागीय परिवहन विभाग ने प्रधानाचार्यों को नियमों की जानकारी दी। उन्हें प्रार्थना के समय यातायात नियमों से विद्यार्थियों को अवगत कराने की अपील की।
सोमवार को विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सभागार में प्रधानाचार्यों की बैठक आयोजित की गई। सहायक परिवहन अधिकारी हरीश रावल ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम जरूरी है। नाबालिगों को वाहन देना खतरनाक हो सकता है। अभिभावकों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ लोग बच्चों को वाहन दे रहे हैं। वह ओवर स्पीड में ड्राइव करते हैं। कई बार दुर्घटना होने पर उन्हें इंश्योरेंस आदि भी नहीं मिल पाता है। ऐसे में निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। वे अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी के दौरान यातायात सुरक्षा को प्रमुखता से उठाएं। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष दीवान सिंह दानू ने बाल अधिकारी कानून की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। उन्हें नशे से भी बचाना है। खंड शिक्षाधिकारी दिनेश चंद्र सती ने छात्रों की सुरक्षा की दृष्टि से निर्धारित नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति की सदस्य कैलाश बोरा, संतोष टम्टा आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन प्रधानाचार्य एएस तोपाल ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शराब सेस के लिए खेल समेत तीनों विभाग बनाएंगे फंड
Next: नदी में बहे शिक्षक को साथियों ने बचाया

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

चरस तस्करी में तीन साल का कठोर कारावास

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान
  • हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश
  • मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट
  • दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, जनहित को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश
  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.