Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • प्रधानाचार्य पद पर सीधी भर्ती का किया विरोध
  • रुद्रप्रयाग

प्रधानाचार्य पद पर सीधी भर्ती का किया विरोध

RNS INDIA NEWS 01/10/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।   राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व प्रान्तीय प्रवक्ता कालिका प्रसाद सेमवाल ने राजकीय शिक्षकों की मांगों का पूर्ण समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को प्रोन्नतियों से वंचित रखना उनके मौलिक अधिकारों पर कुठाराघात है। उत्तराखंड का शिक्षा विभाग आज जंगलराज का शिकार हो चुका है। प्रधानाचार्य पद पर सीधी भर्ती करना पूरी तरह गलत है। प्रेस को जारी बयान में सेमवाल ने कहा कि वे स्वयं छत्तीस वर्षों की सेवा के बाद भी प्रोन्नति नहीं पा सके। बिना प्रोन्नति पाए ही सेवानिवृत्त हो गए, ऐसे सैकड़ों शिक्षक हैं जो विभाग की गलत नीतियों के शिकार हो रहे हैं। पूर्व प्रान्तीय प्रवक्ता ने कहा कि राज्य गठन के बाद जो लोग वरिष्ठता का कार्य कर रहे थे, वे अज्ञानी थे तथा वरिष्ठता का निर्धारण ऐसा किया कि वरिष्ठ को कनिष्ठ तथा कनिष्ठ को वरिष्ठ बना दिया। सेमवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश में जो तथाकथित पीईएस की भर्ती हुई, उसमें योग्यता राजकोष से वेतन आहरण व तीन वर्ष की प्रवक्ता सेवा रखी गई, जो आम शिक्षक के अधिकारों पर कुठाराघात था। जिसके परिणाम स्वरूप सैकड़ों योग्य शिक्षक पीईएस बनने से वंचित रह गए। ऐसा ही प्रधानाचार्य भर्ती में भी होगा। उन्होंने सरकार से शीघ्र शिक्षकों की मांग को मानने का आग्रह किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज में पहली बार प्रवेश 500 पार
Next: राशिफल 02 अक्टूबर

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

चारधाम यात्रा: घोड़ा-खच्चरों के संचालन के लिए नई SOP, पीटने और तेज दौड़ाने पर रोक, ये गतिविधियां प्रतिबंधित

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.