Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • प्रदेश में ई-रिट पिटीशन पोर्टल लांच
  • नैनीताल

प्रदेश में ई-रिट पिटीशन पोर्टल लांच

RNS INDIA NEWS 23/11/2022
rns featured image new

नैनीताल। न्यायालय और पुलिस सेवाओं को आम जन के लिए अधिक पारदर्शी व सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है। हाईकोर्ट के निर्देश पर ई-रिट पिटीशन पोर्टल का बुधवार को शुभारंभ किया गया। अब विवेचना अधिकारियों को इधर-उधर चक्कर काटने के बजाए नई व्यवस्था में ऑनलाइन रिट दाखिल करने की सुविधा मिलेगी। बुधवार को हाईकोर्ट के शासकीय अधिवक्ता कार्यालय में महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर, शासकीय अधिवक्ता जीएस संधू, मुख्य स्थायी अधिवक्ता सीएस रावत, डीआईजी कुमाऊं डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने संयुक्त रूप से ऑनलाइन ई-रिट पिटीशन पोर्टल का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने कहा कि इस नई व्यवस्था से राज्य के दूरदराज क्षेत्रों में नियुक्त विवेचना अधिकारियों को प्रतिशपथ पत्र दाखिल करने को आवाजाही नहीं करनी पड़ेगी। मात्र जिन प्रकरणों में अति आवश्यक होगा, उन्हीं मामलों से संबंधित याचिकाओं पर प्रतिशपथ पत्र दाखिल करने के लिए विवेचनाधिकारी को बुलाया जाएगा। प्रारंभिक चरण में जमानत प्रार्थना पत्रों के संबंध में देहरादून जिले से कार्यवाही किया जाना प्रस्तावित है। जबकि अगले चरण में ई-रिट आदि अन्य याचिकाओं का कार्य शुरू हो जाएगा। पोर्टल पर प्राप्त होने वाले जमानत प्रार्थना पत्र, रिट याचिकाओं पर जल्द कार्रवाई को प्रत्येक जिले में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस कार्य के लिए शासकीय अधिवक्ता कार्यालय हाईकोर्ट के सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रतिरूप पांडे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जबकि पुलिस विभाग की ओर से निरीक्षक श्याम सिंह रावत को इस व्यवस्था में शामिल किया गया है। इस मौके पर संयुक्त निदेशक विधि एनएस ह्यांकी, अभियोजन अधिकारी ललित मोहन समेत अन्य रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूकेडी की जिला और महानगर की कार्यकारिणी का हुआ चयन
Next: कार दुर्घटना में पांच युवक घायल

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.