Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • प्रदेश में बढ़ाया जा सकता है 18 मई के बाद 25 मई तक कोविड कर्फ्यू
  • उत्तराखंड

प्रदेश में बढ़ाया जा सकता है 18 मई के बाद 25 मई तक कोविड कर्फ्यू

RNS INDIA NEWS 15/05/2021
rns featured image new

देहरादून। कोरोना की रोकथाम के लिए प्रदेश में 18 मई के बाद 25 मई तक कर्फ्यू बढ़ाया जा सकता है। यही नहीं इस बार कुछ और सख्त प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं। इनमें से एक प्रस्ताव यह भी है कि शादियों में शामिल होने वाले सभी लोगों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट निगेटिव रिपोर्ट दिखाना आवश्यक होगी। उत्तराखंड के आज की बड़ी खबर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए तीरथ सरकार प्रदेश में जारी सख्त कोरोना कर्फ्यू को एक हफ्ता बढ़ा सकती है। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल के अनुसार सीएम से चर्चा हो चुकी है और सैद्धांतिक सहमति भी मिल चुकी है। वे कहते हैं कि फिलहाल सरकार की प्राथमिकता कोरोना की चैन तोड़ना है। जिसके लिए कम से कम एक हफ्ता और कर्फ्यू होना चाहिए। प्रदेश में फिलवक्त जो कर्फ्यू चल रहा है वह 18 मई की सुबह 6 बजे समाप्त हो जाएगा। मंत्री उनियाल का कहना है कोरोना कर्फ्यू के आदेश को सिलसिलेवार आगे बढ़ाने का फैसला हो चुका है। एक साथ लंबा कर्फ्यू लोगों को मानसिक तौर पर बेचैन करता है इसलिए इसको हफ्ता बार बढ़ाने का फैसला किया गया है। उनका मानना है कि मौजूदा कर्फ्यू के नतीजे 22-23 मई के बाद दिखाई देने शुरू होंगे। इसके बाद अगले हफ्ते भी कर्फ्यू,प्रतिबंध और रियायत को लेकर सरकार फिर से चर्चा करेगी। हालांकि अभी के हालात फिलहाल ऐसे नहीं है कि कर्फ्यू को 18 मई के बाद आगे न बढ़ाना पढ़े। उनका कहना है कि सीएम भी मान चुके हैं कि सख्ती हो और कर्फ्यू में फिलहाल ढील न दी जाए। उनियाल ने बताया कि सरकार उन कोविड-19 अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं, जो कोरोना से हुई मौतें छुपा रहे हैं। इसके अलावा जिन निजी चिकित्सालयों में आयुष्मान और अन्य योजनाओं से आच्छादित लोगों और कर्मचारियों को या तो भर्ती नहीं किया जा रहा है या फिर कैशलेस के बजाय कैश लेकर इलाज किया जा रहा है। उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ब्लॉक हवालबाग में ग्राम उडियारी माइक्रो कन्टेनमेंट जोन घोषित
Next: लापरवाही बरतने पर 1 उपनिरीक्षक व 2 आरक्षियों को किया लाइन हाजिर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.