Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • प्रदेश के 240 छात्र-छात्राएं भारत दर्शन शैक्षणिक भ्रमण पर जाएंगे
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

प्रदेश के 240 छात्र-छात्राएं भारत दर्शन शैक्षणिक भ्रमण पर जाएंगे

RNS INDIA NEWS 07/12/2025
default featured image

8 दिसंबर को मुख्यमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत प्रदेश के सभी विकासखंडों से चयनित 240 प्रतिभावान छात्र-छात्राएं सोमवार, 8 दिसंबर को पांच दिवसीय अध्ययन यात्रा पर रवाना होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिक्षा निदेशालय से इन्हें हरी झंडी दिखाकर यात्रा की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रत्येक विकासखंड से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के दो-दो टॉपर विद्यार्थियों का चयन किया गया है। राज्य सरकार इस योजना के लिए 50 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त कर चुकी है।

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को देश की विविधता, इतिहास, संस्कृति और आधुनिक शिक्षा प्रणाली से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यावहारिक अनुभव को समृद्ध करेगा और उनमें व्यापक दृष्टिकोण विकसित करने में मदद करेगा। भ्रमण के दौरान चयनित छात्र-छात्राएं केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात और मध्य प्रदेश के वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्रों, प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों, सांस्कृतिक स्थलों और ऐतिहासिक महत्व के स्थानों का अध्ययन करेंगे।

शिक्षा मंत्री का कहना है कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है और भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण इसी श्रृंखला का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यात्रा से लौटने वाले बच्चों में सीखने की उत्सुकता बढ़ेगी और यह अनुभव उनके भविष्य के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूके भेजने के नाम पर 17.50 लाख की ठगी, युवती को तुर्की छोड़ दिया
Next: हरक सिंह रावत के बयान को बताया सिख समाज का अपमान

Related Post

default featured image
  • देहरादून

राजपुर रोड हत्याकांड: झारखंड से बुलाए गए शूटर, हरिद्वार से किराए पर लिए वाहन, पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सहिष्णुता और सेवाभाव पैदा करती है हिंदुत्व की भावना: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राजपुर रोड हत्याकांड: झारखंड से बुलाए गए शूटर, हरिद्वार से किराए पर लिए वाहन, पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा
  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.