Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित

RNS INDIA NEWS 28/08/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो सोलन। प्रदेश कौशल विकास निगम युवाओं के कौशल उन्नयन के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के जिला समन्वयक नरेन्द्र त्यागी ने आज दी।
नरेन्द्र त्यागी ने कहा कि एडवान्स कोर्स आॅन साइबर सिक्योरिटी के लिए अनिवार्य पात्रता मानदंड बीई, बीटैक, बीसीए, बीएससी आईटी, एमसीए, एमएससी आईटी निर्धारित किया गया है। एडवान्स कोर्स आॅन डाटा साईसिंज एण्ड एनालिटिक्स के लिए अनिवार्य पात्रता मानदंड बीई, बीटैक, एमएससी, बीएससी, बीसीए, एमसीए निर्धारित किया गया है। 
उन्होंने कहा कि यह पाठक्रम 03 माह की अवधि के लिए है तथा इनके लिए 30-30 सीटें उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के लिए चयनित उम्मीदवारों के लिए दो हजार रुपए की राशि जमा करवानी होगी जिसे बाद में वापिस कर दिया जाएगा।
नरेन्द्र त्यागी ने कहा कि सीएनसी टर्निंग में सर्टिफिकेट कोर्स के लिए अनिवार्य पात्रता मानदंड दसवीं उत्तीर्ण या इसके समकक्ष निर्धारित की गई है। आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि यह पाठक्रम 06 माह की अवधि के लिए है तथा इसके लिए 25 सीटें उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के लिए चयनित उम्मीदवारों के लिए एक हजार रुपए की राशि जमा करवानी होगी जिसे बाद में वापस कर दिया जाएगा।
जिला समन्वयक ने कहा कि फ्रूट्स एंड वेजीटेबल प्रोसेसिंग, मिल्क प्रोसेसिंग एंड मिल्क प्रोडक्ट तथा हाई टेक होर्टिकल्चर एंड पोस्ट हारवेस्ट मेनेजमेंट के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए अनिवार्य पात्रता मानदंड आठवीं निर्धारित की गई है। किसी भी ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा धारक को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एक-एक सप्ताह के होंगे। हाई टेक होर्टिकल्चर एंड पोस्ट हारवेस्ट मेनेजमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम की अवधि 15 दिन है। उन्होंने कहा कि इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए 20-20 सीटें उपलब्ध हैं।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले चरण की आवेदन की तिथि 31 अगस्त, 2021 तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवार पंजीकरण के लिए वैबसाईट  www.hpkvn.in    आवेदन प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन प्रपत्र भरकर ईमेल पते skill.application@hpkvn.org    पर प्रेषित करना होगा।
नरेन्द्र त्यागी ने कहा कि इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नम्बर 01792-221264, मोबाइल नम्बर 94184-69181, 70189-18595 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नेस्ले इंडिया ने कलगीधर सोसाइटी को आईटी उपकरण प्रदान करके ग्रामीण शिक्षा को बढ़ावा देने में मदद का हाथ बढ़ाया
Next: मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 1 सितम्बर से 10 सितम्बर 2021 तक 

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
  • नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.