Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • पीपीई किट की जांच करेगी सीआईपीईटी
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

पीपीई किट की जांच करेगी सीआईपीईटी

RNS INDIA NEWS 19/07/2020
ppe-441x1024

नईदिल्ली,19 जुलाई (आरएनएस)। केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के रसायन एवं पेट्रो रसायन विभाग के तहत एक शीर्ष स्तरीय संस्थान केंद्रीय पेट्रो रसायन इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सीआईपीईटी) को पीपीई किट की जांच एवं प्रमाणन के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एवं अंशांकन प्रयोगशाला बोर्ड (एनएबीएल) द्वारा प्रत्यायन प्राप्त हुआ है।
पीपीई किट में दस्ताने, कवरआल, फेस शील्ड एवं गौगल्स तथा अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरुप ट्रिपल लेयर मेडिकल मास्क आदि शामिल होते हैं। सीआईपीईटी की कोविड-19 महामारी के खिलाफ तथा ‘आत्म निर्भर भारत’ की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाने की यह एक और उपलब्धि है।
सीआईपीईटी: आईपीईटी सेंटर, भुवनेश्वर ने टेस्टिंग पीपीई किट की सुविधा विकसित करने के बाद प्रत्यायन के लिए एनएबीएल को एक आवेदन प्रस्तुत किया था। इसकी टेस्टिंग सुविधा के एक ऑनलाइन लेखा परीक्षा के बाद एनएबीएल ने सीआईपीईटी -सेंटर भुवनेश्वर को प्रत्यायन की मंजूरी दे दी। सीआईपीईटी के कुछ अन्य केंद्रों ने भी प्रत्यायन के लिए आवेदन किया है जो प्रगति पर है।
केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डी. वी. सदानंद गौडा ने सीआईपीईटी – भुवनेश्वर को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा देश के लोगों की सेवा करने एवं मेक इन इंडिया पर फोकस करने के लिए एमएसएमई की सहायता करने के अग्रणी कार्यों के लिए अपनी गति तीव्र बनाये रखने की अपील की।
सीआईपीईटी विश्व स्वास्थ्य संगठन/आईएसओ के दिशानिर्देशों के अनुरूप, स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्रों में अनुसंधान एवं विकास की पहल करता रहा है। सीआईपीईटी ने कोविड महामारी के दौरान अनिवार्य सेवाओं की सहायता करने के लिए खाद्यान्न तथा उर्वरक पैकेजिंग की जांच करने के लिए भी अपनी क्षमता का विस्तार किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पांच अगस्त को होगा राम मंदिर के लिए भूमि पूजन
Next: यूपी चुनाव में तीनों एजेंडे हल करने के बाद उतरेगी भाजपा

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

सरपंच बनने की चाह में पिता बना हत्यारा, छह साल की बेटी को नहर में फेंककर मार डाला

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

बहू की करतूत से परेशान ससुर: 80 साल के बुजुर्ग ने मेट्रो के सामने लगाई छलांग

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.