Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पॉवर जूनियर इंजीनियर्स ने प्रमोशन में देरी पर यूपीसीएल मैनेजमेंट को घेरा
  • देहरादून

पॉवर जूनियर इंजीनियर्स ने प्रमोशन में देरी पर यूपीसीएल मैनेजमेंट को घेरा

RNS INDIA NEWS 18/06/2023
rns featured image new

देहरादून। ऊर्जा निगम में सहायक अभियंता और अधिशासी अभियंता के बड़ी संख्या में खाली पड़े पदों पर प्रमोशन में हो रही देरी पर उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन ने नाराजगी जताई। जल्द से जल्द प्रमोशन सुनिश्चित किए जाने समेत अन्य सभी मांगों के निस्तारण की मांग की। प्रमोशन में देरी के कारण मैनेजमेंट पर हाइकोर्ट से लगे एक लाख के जुर्माने के लिए जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई कजी मांग की। एसोसिएशन के माजरा स्थित संघ भवन में हुई केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यूपीसीएल मैनेजमेंट की ओर से एई और ईई के खाली पदों पर पदोन्नति न किए जाने पर आक्रोश जताया गया। केन्द्रीय अध्यक्ष आनन्द रावत ने कहा कि यूपीसीएल मैनेजमेंट की ओर से लगातार भेदभाव किया जा रहा है। बार बार टालमटोल का रवैया अपनाया जा रहा है। इसी लापरवाह रवैये पर नौ जून को हाईकोर्ट ने मैनेजमेंट पर एक लाख का जुर्माना लगाया। 23 जून को एमडी यूपीसीएल को हाईकोर्ट में व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहने के निर्देश दिए। रविंद्र सैनी ने कहा कि जिन अफसरों के कारण ये जुर्माना लगा है, उन्हें चिन्हित करते हुए उन पर कार्रवाई की जाए। केन्द्रीय उप महासचिव केडी जोशी ने कहा कि मैनेजमेंट किसी के भी साथ भेदभाव न करे, बल्कि न्याय करे। इस बार किसी भी तरह का कोई भेदभाव हुआ, तो सीधे आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। संस्थापक अध्यक्ष जीएन कोठियाल ने एकजुट होकर आगे की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। महासचिव पवन रावत ने कहा कि सभी विभागीय जांचों का निस्तारण जल्द किया जाए। जेई को पहले की तरह दो वेतनवृद्धि दी जाए। 4600 ग्रेड पे का लाभ एक जनवरी 2009 से दिया जाए। जेई का प्रमोशन कोटा 58.33 प्रतिशत किया जाए। जीपीएफ और पेंशन की सुविधा दी जाए। नई कार्यकारिणी में यूपीसीएल से मनीष पांडे और यूजेवीएनएल से राकेश नेगी को केन्द्रीय कार्यकारणी सदस्य नामित करते हुए शपथ दिलाई गई। बैठक में जेसी पंत, वीएस बिष्ट, बबलू सिंह, सुनील उनियाल, अतुल कान्त शर्मा, भूपेंद्र फर्त्याल, राहुल अग्रवाल, प्रमोद भंडारी, राजीव खर्कवाल, मनोज कंडवाल, आरपी नौटियाल, विमल कुलियाल, नवनीत चौहान, विनीत गुप्ता, विकास कुमार, राहुल सोनकर, दिग्विजय रावत आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत अल्मोड़ा पुलिस ने किया ‘रन अगेंस्ट ड्रग्स’ दौड़ का आयोजन
Next: मुख्य सचिव डॉ. संधू ने किया लाखामण्डल धार्मिक पर्यटन स्थल का निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.