Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पोषण माह के समापन पर महिलाओं को दी कुपोषण से बचाव की जानकारी
  • अल्मोड़ा

पोषण माह के समापन पर महिलाओं को दी कुपोषण से बचाव की जानकारी

RNS INDIA NEWS 16/10/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। आठवां राष्ट्रीय पोषण माह का समापन आंगनबाड़ी केंद्र बसौली में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ किया गया। इस अवसर पर गर्भवती और धात्री महिलाओं को कुपोषण के कारण, उसके प्रभाव और बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पोषण पर आधारित नाटक और गीत भी प्रस्तुत किए गए, जिनका सभी ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक प्रबंध विकास संस्था के संचालक ईश्वर जोशी ने उत्तराखंड में पिछले पांच वर्षों में अति कुपोषित बच्चों की संख्या में हुई वृद्धि पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर पहाड़ों में कृषि और पशुपालन का घटता रुझान चिंताजनक है, जबकि फास्ट फूड का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पोषण संबंधी जानकारी को जन-जन तक पहुंचाना और इसे व्यवहार में लाना अत्यंत आवश्यक है। बाल विकास परियोजना अधिकारी ताकुला डॉक्टर दिनेश चंद्र पांडे ने कुपोषण के कारणों और बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केवल जानकारी पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसे दैनिक जीवन में अपनाने की जरूरत है। एसआरएलएम के अरुण सिंह ने समाज में व्याप्त लैंगिक भेदभाव को दूर करने पर बल दिया। आईसीडीएस सुपरवाइजर गीता बिष्ट ने मोटे अनाजों की पौष्टिकता के बारे में बताया। दीप्ति भोजक ने माहवारी, गर्भावस्था और प्रसव के बाद महिलाओं के खान-पान से जुड़ी कुरीतियों को दूर करने के लिए महिलाओं को जागरूक होने का आह्वान किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ती मुन्नी देवी और उनकी टीम ने पोषण से संबंधित गीत और नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में गणेश लाल, पुष्पा भाकुनी, जानकी आर्य, सुशीला नयाल, भावना बिष्ट, लक्ष्मी भोज, लीला भाकुनी, चंपा आर्य, मंजू जोशी, राधा जोशी, कमला सुयाल, आशा देवी, मंजू आर्य, भगवती बिष्ट, पूजा बोरा, हेमा तिवारी, दया आर्य और मीना बिष्ट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 09 मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Next: सीएम ने बाजपुर रोड स्थित भाजपा के नवनिर्वाचित जिला कार्यालय का किया शुभारंभ

Related Post

almora medical college
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में नवजात शिशुओं के लिए सुपर स्पेशलिस्ट सेवा शुरू, कुमाऊं के सरकारी अस्पतालों में पहली पहल

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विशेष लोक अदालत को लेकर विधिक न्याय रथ से चलाया गया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-01 at 18.54.36_11zon
  • अल्मोड़ा

राहुल गांधी की जनसभा के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, यशपाल आर्य ने किया जनसंपर्क

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में नवजात शिशुओं के लिए सुपर स्पेशलिस्ट सेवा शुरू, कुमाऊं के सरकारी अस्पतालों में पहली पहल
  • विशेष लोक अदालत को लेकर विधिक न्याय रथ से चलाया गया जागरूकता अभियान
  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.