
ऋषिकेश। मुनिकीरेती पुलिस ने पूर्व सभासद अनुराग पयाल सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी पर मारपीट, बलवा सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, पुलकित ढींगरा पुत्र सुरेंद्र ढींगरा निवासी राणा प्रताप बाग, दिल्ली हाल निवासी तपोवन मुनिकीरेती ने थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अनुराग पयाल पुत्र स्व. ज्ञानेंद्र सिंह निवासी खारास्रोत, मुनिकीरेती, रमेश चंद्र पुत्र सूरत सिंह निवासी गंगाक्षेत्र कैलाशगेट, दीपचंद पुत्र सूरत सिंह निवासी गंगा क्षेत्र कैलाशगेट, पंकज रावत पुत्र त्रिलोक सिंह रावत गंगा क्षेत्र कैलाश गेट मुनिकीरेती के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि अनुराग पयाल पर पूर्व में आठ मुकदमे पंजीकृत हैं। उसकी ओर से सोशल मीडिया पर लगातार भड़काऊ पोस्ट डाली जा रही थी। इससे लोकल व बाहरी लोगों के बीच तनाव की स्थिति पैदा की जा रही थी।


