Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पूर्व विधायक कैलाश शर्मा के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं ने किया उत्साहपूर्वक रक्तदान
  • अल्मोड़ा

पूर्व विधायक कैलाश शर्मा के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं ने किया उत्साहपूर्वक रक्तदान

RNS INDIA NEWS 20/06/2026
WhatsApp Image 2026-06-20 at 20.24.35_11zon

अल्मोड़ा। भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कैलाश शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया।

आयोजकों के अनुसार शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। रक्तदान के प्रति युवाओं के उत्साह को देखते हुए ब्लड बैंक में दिनभर रक्तदाताओं की आवाजाही बनी रही। दर्जनों युवाओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।

वक्ताओं ने पूर्व विधायक कैलाश शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर जैसे आयोजन समाज में सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।

शिविर के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में नगर निगम के मेयर अजय वर्मा, हवालबाग मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य प्रेम लटवाल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आनंद कनवाल, प्रदेश निकाय प्रकोष्ठ के सहसंयोजक कैलाश गुरुरानी, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप मेहता, युवा मोर्चा जिला महामंत्री चंदन बहुगुणा, पार्षद अमित शाह मोनू, मोहन सिंह रॉयल, महामंत्री मनीष बिष्ट, दर्शन रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रताप सिंह बिष्ट, सुनील बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, मनोज सनवाल, नितिन बहुगुणा, प्रदेश प्रवक्ता नमन गुरुरानी, किशन सिंह बिष्ट, जमन सिंह बिष्ट, महेंद्र रावत, दीपक ऐरी, दीपक अधिकारी, आशीष जोशी, दिव्या जोशी, त्रिलोचन जोशी, ख्याली पांडे, लोकेश कालाकोटी, अर्जुन बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र आर्य, ग्राम प्रधान स्याली सोनू कुमार, सौरव वर्मा,सहित अनेक जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा
Next: पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-20 at 16.10.51_11zon
  • अल्मोड़ा

नए जिला कार्यालय के उद्घाटन के साथ यूकेडी ने किया संगठन विस्तार

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
  • हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.