Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पूर्व सैनिकों को उद्योग लगाने पर पांच फीसदी छूट: जोशी
  • हरिद्वार

पूर्व सैनिकों को उद्योग लगाने पर पांच फीसदी छूट: जोशी

RNS INDIA NEWS 07/12/2021
default featured image

रुड़की।  सैनिक कल्याण और उद्योग मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार पूर्व सैनिकों को उद्योग लगाने पर पांच फीसदी की छूट दे रही है। उन्होंने कांग्रेस पर वन रैंक-वन पेंशन लटकाने का आरोप लगाया। नेहरू स्टेडियम में शहीद सम्मान यात्रा कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शहीद सैनिकों के परिवारों को ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश की सीमा पर हर पांचवां सैनिक उत्तराखंड से होता है। पहले विश्व युद्ध से लेकर गलवान, पुलवामा में यहां के जवानों ने शहादत दी। शहीदों को हम वापस तो नहीं ला सकते, लेकिन उनकी याद को चिरस्थाई बनाए रखने के लिए देहरादून में सैन्य धाम बनाया जा रहा है। जोशी बोले, पूर्व सैनिक वन रैंक-वन पेंशन की मांग 1972 से ही कर रहे थे। केंद्र में कांग्रेस की सरकार ने इसे टाला। जब उनकी सत्ता से विदाई हो रही थी तब 500 करोड़ रुपये जारी किए। लेकिन मोदी सरकार ने पूर्व सैनिकों की मांग पूरी की। उन्होंने सीमा पर सेना को खुली छूट सरकार ने दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होली-दिवाली सीमा पर सैनिकों के बीच मनाते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में राज्य सरकार ने सैनिकों के हितों के लिए कई फैसले लिए हैं। कोई पूर्व सैनिक राज्य में उद्योग लगाना चाहता है तो उसे पांच फीसदी की छूट सरकार दे रही है। शहीदों के परिवारों को मिलने वाली एकमुश्त राशि को दस से बढ़ाकर पंद्रह लाख किया गया। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि राज्य में चारधाम पहले से हैं। अब पांचवां धाम सैन्य धाम बन रहा है। उत्तराखंड आध्यात्मिक राजधानी के साथ वीरों की भूमि है। रुड़की में पांच हजार पूर्व फौजी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पैमाइश के लिए पहुंची टीम से नोकझोंक
Next: दो सालों में विश्वविद्यालय में किए गए अहम सुधार: कुलपति

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

कॉलोनी काटने और साझेदारी का झांसा देकर 66.70 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

सिडकुल क्षेत्र में मोबाइल झपटने वाले तीन युवक गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.