Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पूर्व सैनिक से दिन-दहाड़े 25 हजार की लूट
  • ऊधम सिंह नगर

पूर्व सैनिक से दिन-दहाड़े 25 हजार की लूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। सितारगंज रोड पर दिन-दहाड़े एक उचक्के ने पूर्व सैनिक से 25 हजार की नगदी छीन ली। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। हालांकि, बाद में आरोपी को लोगों की मदद से पुलिस ने करीब 500 मीटर दूर जाकर पकड़ लिया। उसके कब्जे से छीनी गई रकम, पासबुक और मोबाइल भी बरामद कर लिए। हिल व्यू कालौनी के पूर्व सैनिक रमेश चंद्र भट्ट अपने पुत्र रजत के साथ बुधवार को स्टेट बैंक पहुंचे। जहां उन्होंने अपने खाते से घर के खर्च के लिए 25 हजार रुपये की नगदी निकाली। इसके बाद उन्होंने एक थैले में नगदी को, दो पासबुक, दो मोबाइल भी रख लिए। जैसे ही वह बैंक से बाहर आए, वहां पहले से घात लगाए बैठे एक झपटमार ने उनके हाथ से थैला छीना और भाग निकला। यह देखकर उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर उनका पुत्र रजत तथा अन्य लोग उसके पीछे दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर कोतवाली के एसआई किशोर पंत, आरक्षी दीपक विश्वकर्मा, संतोष भी पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल से 500 मीटर दूर हिंद पब्लिक स्कूल वाली गली में एक निर्माणाधीन मकान से पकड़ लिया। पूछताछ में उसने स्वयं को वार्ड छह गौटिया निवासी शाहरुख बताया। पुलिस ने उसके पास से छीनी गई नगदी, दो मोबाइल व दो पासबुक भी बरामद कर ली। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित पूर्व सैनिक भट्ट से तहरीर लेकर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने की पंजीकृत श्रमिकों को कम्बल वितरण अभियान की शुरुआत
Next: घास काटने खेत में गई 12 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे थे तीन बैंक खाते

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 20.00.46
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा की जनसभा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बढ़ा उत्साह : हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आतंकवाद विरोधी अभियान में शहीद हुए अल्मोड़ा के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी
  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.